बिलासपुर: सब्जी के उत्पादन से बढ़ी महिला समूह की आमदनी, आय के साथ अब बढ़ने लगा है आत्मविश्वास…

बिलासपुर, 18 नवम्बर 2020/ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत वेद परसदा की महिलाओं नेे समूह बनाकर सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया है। जिससे न केवल उन्हें अतिरिक्त आय हो रही है अपितु उनका आत्मविश्वास भी अब बढ़ने लगा है। श्री राधाकृष्ण स्व सहायता समूह की महिलाएं सब्जियों की खेती कर अपनी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ा रही है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती ललिता पटेल ने बताया कि हमारे समूह में 10 महिला सदस्य है।

Advertisements

सब्जी उत्पादन कार्य करने की प्रेरणा हमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने दी। उन्होंने हमें समूह से जुड़कर आर्थिक लाभ लेने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं जानकारी दी। श्रीमती पटेल ने बताया कि पहले हम लोगों को इस कार्य के संबंध में संदेह था कि हमलोग कैसे इस कार्य को कर पाएंगे लेकिन अधिकारियों द्वारा लगातार हमें प्रोत्साहित किया गया। उनके प्रोत्साहन का ही परिणाम है कि आज हम सफलतापूर्वक इस कार्य को कर पा रहे हैं। 

 राधाकृष्ण समूह की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने बताया कि हमलोग 1.5 एकड़ में सब्जी उत्पादन कर रहे है। हमनें बाड़ी में गोभी, टमाटर, मूली, बैगन, भिंडी, बर्रे भाजी एवं तिवरा भाजी लगाया है। पिछले वर्ष हमें इन सब्जियों को बेचने से 5 हजार की अतिरिक्त आमदनी हुई थी।

इस वर्ष इससे भी अधिक आमदनी होने की उम्मीद है। समूह की महिलाएं कहती हैं कि सुराजी योजना से हम महिलाओं को आय का नया जरिया मिला है। आर्थिक रूप से सक्षम होने से हमंे परिवार चलाने में भी सहायता मिल रही है। भविष्य में भी हम अपनी आर्थिक गतिविधियों का विस्तार कर पायेंगे। महिला समूहों ने 5 एकड़ में पशु विभाग की मदद से चारागाह विकास का कार्य भी किया है। 2.5 एकड़ में नेपियर घास लगाया है। चारागाह विकास से भी उन्हें अतिरिक्त आमदनी हुई हैं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : सुंदरकांड से ही प्राप्त हो सकता है राम राज्य…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित…

7 hours ago

राजनांदगांव : पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा…

- उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मानितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक…

8 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। डोंगरगढ़ विकासखंड…

9 hours ago

राजनांदगांव : महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में किया आवेदन…

सुशासन तिहार से जनमानस की आंकाक्षाओं को मिली अभिव्यक्ति- सरकार से संवाद और समस्याओं के…

9 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत के स्थायी समितियों का किया गया गठन…

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्थायी समिति…

9 hours ago

This website uses cookies.