बीजापुर: मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान में आत्मनिर्भर होती महिलाओं से मिलकर जताई खुशी…

बीजापुर- 10 जनवरी 2021/ गौठानों से गरीबों को आर्थिक रुप से समृद्ध करने का सपना साकार होते देखकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खुशी जताई। मुख्यमंत्री श्री बघेल दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान यहां नगरपालिका द्वारा संचालित गौठान पहुंचे और विभिन्न रोजगारमूलक कार्यों में संलग्न महिलाओं से मिलकर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री के गौठान पहुंचने पर खुश महिलाओं ने मुख्यमंत्री को गोबर से बने दीया, गमला, मूर्तियां भेंट की।

Advertisements

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी महिला स्वसहायता समूह की महिलाआंे से रुबरु होकर गाय एवं भैंस पालन से दुग्ध उत्पादन और गोबर विक्रय से आमदनी के संबंध  में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि यहां आवारा पशुओं को रखने के लिए गौठान का निर्माण किया गया है। गौठान का संचालन कर रही महिलाओं ने गौठान में चारे और पानी की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए अपने पालतू मवेशियों को भी यहां रखना प्रारंभ किया है। महिलाओं ने यह भी बताया कि गौठान में बायो गैस प्लांट भी बनाया गया है, इससे ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता हो रही है। इससे उच्च गुणवत्ता का खाद भी तैयार हो रही है। उन्होंने बताया कि यहां वर्मी कम्पोस्ट का भी उत्पादन किया जा रहा है। गौठान में अब तक करीब तीन सौ क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 33 हजार रुपए की वर्मी कम्पोस्ट खाद बेची गई है। 

    गौठान में देशी मुर्गा का पालन कर रही मणिकंचन महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि देशी मुर्गों की अच्छी मांग के कारण इसके पालन के लिए प्रेरित हुई हैं। उन्होंने बताया कि वे यहां मशरुम उत्पादन भी कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही महिलाओं के आत्मविश्वास को देखकर प्रसन्नता जताई और कहा कि गरीबों के समृद्ध होने का सपना साकार होते देखकर खुशी हो रही है। उन्होंने महिलाओं को इन आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से परिवार को खुशहाल बनाने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम मंडावी एवं श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र पुलिस महानिरीक्षक श्री पी सुंदरराज, कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगाँव में शिवसेना पार्टी का विस्तार…

राजनांदगाँव_ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार कल सोमवार राजनांदगाँव रेस्टहाउस पहुंचे प्रदेश…

4 hours ago

राजनांदगांव : मोदी की संकल्पनाÓ थीम पर नगर निगम सभागृह टाऊन हॉल में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन…

जनसंपर्क विभाग द्वारा 'विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पनाÓ थीम पर नगर निगम सभागृह…

5 hours ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का करायेगें गृह प्रवेश…

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का…

5 hours ago

राजनांदगांव : गणेश विसर्जन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्था…

गणेश विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजगता से करें…

5 hours ago

राजनांदगांव: थाना कोतवाली पुलिस असमाजिक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही…

थाना कोतवाली पुलिस राजनांदगांव द्वारा असमाजिक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही । 4 आरोपियों…

7 hours ago

डोंगरगढ: अवैध रूप से शराब बिक्री रोकने पुलिस ने छेड़ा मुहिम…

थाना- डोंगरगढ अवैध रूप से शराब बिक्री रोकने डोंगरगढ़ पुलिस ने छेड़ा मुहिम l आदतन…

8 hours ago

This website uses cookies.