छत्तीसगढ़

बेमेतरा : जिलें के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरुस्कार : राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की ओर से कलेक्टर ने किया सम्मान….

बेमेतरा 24 जुलाई 2021बेमेतरा जिले के दो शिक्षक राजेश कुमार यादव एवं श्रीमती मीना पाटकर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरुस्कार 2020 से नवाजा गया है। बीते दिनों राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम समारोह में दोनों शिक्षकों के सम्मान की घोषणा की। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने सँयुक्त जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में दोंनो शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें पुरुस्कार स्वरूप 21 हजार का चेक भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी सहित दोनो शिक्षकों के परिजन भी उपस्थित रहें। कलेक्टर ने दोंनो शिक्षकों को शुभकामनाएं देतें हुए आगें भी इसी तरह से शिक्षण कार्य करतें रहने कहा। आप जैसे शिक्षकों को देखकर अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलता है।
         
          राजेश कुमार यादव विकासखंड बेरला के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बारगांव में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ है। श्री यादव पालकों से सतत संपर्क कर निःशुल्क पुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, गुणवर्ता पूर्ण शिक्षा वृक्षारोपण के प्रति सजग होने के कारण विद्यालय हरा-भरा हो गया है।  मीना पाटकर बेरला विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल पाहंदा में व्याख्याता के रूप में पदस्थ है। शिक्षा एवं पर्यावरण के प्रति प्रेम जागृत करनें नवाचार हेतु यह पुरुस्कार प्रदान किया गया है।

Advertisements


          राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक बच्चों में अच्छे नागरिक के गुणों के साथ समग्र विकास हेतु प्रयास करते है, बच्चों के प्रतिभा को निखारकर उन्हे जीने का सही तरीका बताते है। शिक्षक चरित्र निर्माण के साथ-साथ नैतिकता का बीजारोपण भी करते है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। कोरोना योद्धा के रूप में लड़ते हुए शिक्षकों ने आॅनलाईन शिक्षण का कार्य पूर्ण किया, इसके लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर राज्य स्मृति पुरस्कार हेतु 04 शिक्षकों, राज्य शिक्षक सम्मान के लिए 47 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बेमेतरा से आगामी वर्ष हेतु चयनित शिक्षकों की घोषणा शिक्षा मंत्री छ.ग.शासन द्वारा की गयी, जिसमें श्रीमती मीनाक्षी शर्मा प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघौरी, वि.ख. बेमेतरा तथा श्री कमलदास मानिकपुरी, व्याख्याता, शासकीय कन्या उ.मा.वि.साजा, वि.ख.साजा के नामों की घोषणा की गई।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नव निर्वाचित पार्षदों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न…

कार्यशाला में वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पार्षदों को दी गयी जानकारी राजनांदगांव 26…

20 hours ago

राजनांदगांव : वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में समुचित सफाई के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 26 मार्च। सफाई निरीक्षण की कडी में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज लखोली…

20 hours ago

राजनांदगांव : लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु…

20 hours ago

राजनांदगांव : 31 मार्च तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण…

20 hours ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने…

20 hours ago

राजनांदगांव : विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न…

- ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूकराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर…

20 hours ago