बेमेतरा : धान फसल को झुलसा रोग, तना छेदक एवं माहू से बचाने सामयिक सलाह…

बेमेतरा 25 सितम्बर 2021जिले में पिछले कुछ दिनों हुई बारिश से वातावरण में आर्द्रता या नमी बढ़ रही है। बारिश के बाद मौसम में आर्द्रता बढ़ने के कारण खरीफ फसलों खासकर धान के पौधों में कीट प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है। फसलों को कीट प्रकोप से बचाने के लिए कृषि विभाग ने किसानों के लिए सामयिक सलाह जारी किए हैं।

Advertisements

जारी किए गए सलाह में धान की फसल को गंगई, झुलसा रोग, पीला तना छेदक एवं माहू कीट प्रकोप से बचाने के लिए समुचित उपाय करने किसानों को कहा गया है। धान में गंगई के प्रकोप आने पर फसल अगर कन्सा अवस्था पार कर चुका है तो किसी भी प्रकार की रासायनिक उपचार की आवश्यकता नहीं है। बढ़ती आर्द्रता धान फसल में झुलसा रोग के लिए अनुकुल होता है। इस रोग के प्रारंभिक अवस्था में पत्तियों में आंख के आकार के भूरे धब्बे बनते हैं जो बाद में बढ़कर पत्तियों को सूखा देती है। प्रकोप अधिक होने की स्थिति में खुले मौसम में ट्राईसाइक्लोजोल छह ग्राम प्रति दस लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करने किसानों को सलाह दिया गया है।

पीला तना छेदक के वयस्क कीट खेतों में दिखाई देने पर अण्ड समूह समेत पत्ती को अलग कर नष्ट करने तथा जहां पर डेडहार्ट बना है उसे खींचकर अलग कर देने की सलाह दी गई है जिससे अंदर मौजूद ईल्ली परजीवीकृत होकर नष्ट हो जाएगा। धान में तना छेदक कीट की निगरानी के लिए फिरोमेन ट्रेप 2-3 प्रति एकड़ का उपयोग करने एवं प्रकोप पाए जाने पर 8-10 फिरोमेन ट्रेप उपयोग करने की सलाह दी गई है।


        किसानों को जारी किए गए सलाह में धान की फसल में माहू एवं तना छेदक कीटों के लिए खेत में फसल की सतत निगरानी करने को कहा गया है। जिन स्थानों पर तना छेदक की तितली एक वर्ग मीटर में एक से अधिक दिखाई दे रही हो वहां कार्बाेफ्यूरान 33 किलोग्राम या फर्टेरा 10 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई है। बारिश के बाद खुला मौसम देखते हुए धान की फसल में निंदाई-गुड़ाई द्वारा निंदा नियंत्रण की सलाह भी दी गई है।

शीघ्र पकने वाली धान की फसल पुष्पन अवस्था में है यदि उनमें 50 प्रतिशत पुष्पन हो चुका है तो नत्रजन की त्रिकीय किश्त का छिड़काव करने के लिए भी कहा गया है। विगत दिनों हुई भारी वर्षा को देखते हुए किसानों को धान खेत के मेड़ों को बांधकर रखने तथा आवश्यकता से अधिक पानी को खेत से बाहर निकालने की सलाह भी जारी की गई है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

2 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

19 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

21 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

22 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

22 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

22 hours ago

This website uses cookies.