बड़ी खबर: पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे..

लखनऊ । कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आज कानपुर में एक मुठभेड़ में मारा गया है। जानकारी के मुताबिक, उज्जैन से कानपुर आ रही यूपी एसटीएफ की गाड़ी के रास्ते में पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और विकास दुबे के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। गाड़ी पलटने के बाद मोस्टवांटेड विकास दुबे ने पिस्टल छीनकर गोली चलाई। एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल विकास दुबे को पुलिस अस्पताल लेकर गई। इसके बाद पुलिस की ओर से विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि की गई है। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मियों घायल हुए हैं।

Advertisements

कानपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर देशभर में सुर्खियों में आया उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में मिला था। छह दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, जिस कुख्यात अपराधी को लेकर कई राज्यों की पुलिस अलर्ट थी, उसकी गिरफ्तारी उतनी ही नाटकीय ढंग से हुई।

कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने भी कानपुर एनकाउंटर में गैंगस्टर विकास दुबे की मारे जाने की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विकास दुबे ने रास्ते में गाड़ी पलटने के बाद भागने की कोशिश की, आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि कानपुर में हुए एनकाउंटर के दौरान आज 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।

कानपुर पश्चिम के एसपी ने बताया है कि गैंगस्टर विकास दुबे ने कार पलटने के बाद भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल अधिकारियों द्वारा मृत घोषित किए जाने से पहले पुलिस की ओर से ये बयान सामने आया है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : महापौर ईदगाह मैदान पहुॅच मुस्लिम भाईयों को ईद की दी मुबारकबाद…

राजनांदगांव 31 मार्च। मठपारा स्थित ईदगाह मैदान में ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर मुस्लिम भाईयों…

3 minutes ago

राजनांदगांव : मां शैलपुत्री की कथा सिखाती है सच्चा प्रेम और समर्पण…

राजनांदगांव चिखली शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत एवं नवरात्रि के प्रथम दिन…

20 hours ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री ने जिले के पीएमश्री योजना के तहत चार स्कूलों का शुभारंभ किया…

राजनांदगांव 30 मार्च 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिलासपुर जिले के मोहभट्ट से वीडियो…

20 hours ago

राजनांदगांव : आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं जीवन शैली चिकित्सा शिविर का आयोजन…

राजनांदगांव 30 मार्च 2025। आयुष विभाग द्वारा सामुदायिक भवन राजीवनगर में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं…

20 hours ago

राजनांदगांव : कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन…

राजनांदगांव 30 मार्च 2025। चैत्र प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया…

20 hours ago

राजनांदगांव : राजनांदगांव छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई…

राजनांदगांव 30 मार्च 2025। मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के समाज कार्य विभाग से श्री छोटे लाल…

20 hours ago