छत्तीसगढ़

महासमुंद : लक्जरी कार चोरी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में से 4 एक ही गांव के…

महासमुंद- वाहन चाेरी के मामले में महासमुंद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जिले में विगत दिनों घटित चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था।

Advertisements

इस निर्देश के बाद थाना सरायपाली प्रभारी द्वारा अपने मुखबीर को सक्रिय कर संदिग्ध लोगो की गतिविधियों पर निगरानी कर वाहन चोरों की लगातार पता तलाश की जा रही थी कि पुलिस अधीक्षक महासमुंद को सूचना मिली कि सरायपाली क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा बिना कागजात के विभिन्न प्रकार के वाहन मारूती सियाज क्र0 CG 13 UJ 1836, होण्डा अमेज क्र0 CG 04 MK 0764, टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LD 8295, मारूती आर्टिका क्र0 CG 04 LP 1347, मारूती डिजायर क्र0 CG 04 MP 9444, टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LF 4710, मारूती आर्टिका क्र0 UP 16 CV 6812 कार को चला रहे है।

इस सूचना को पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा गंभीरता से लेते हुये। थाना प्रभारी सरायपाली को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जिसके तहत थाना प्रभारी सरायपाली द्वारा अलग-अलग टीम तैयार कर सूचना तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया।

टीम द्वारावाहन क्र0 CG 13 UJ 1836 को गोकूल ढाबा के सामने हर्राटार सरायपाली के पास रोककर चेक किया गया। वाहन में मोहसीन खान पिता सिराज अहमद उम्र 27 वर्ष कबीर नगर बसना मिला। जिससे उक्त वाहन के कागजात पेश करने कहा गया। जिनके द्वारा अपने वाहन का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होना बताया। उक्त वाहन का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होने से चोरी की सम्पत्ति का पूर्ण संदेह होने पर वाहन को जप्त किया गया।

वाहन होण्डा अमेज क्र0 CG 04 MK 0764 को तहसील कार्यालय के सामने सरायपाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में मनोज नायक पिता उग्रसेन नायक उम्र 37 वर्ष सा. रोहिनापुर बसना।

वाहन टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LD 8295 को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में किशोर पटेल पिता मुरली पटेल उम्र 23 वर्ष सा. दुर्गापाली।

वाहन मारूती आर्टिका क्र0 CG 04 LD 1347 को गोकुल ढाबा के सामने हर्राटार सरायपाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में मोमीन खान पिता सिराज खान उम्र 25 वर्ष सा. कबीरनगर बसना।

वाहन मारूति डिजायर क्र0 CG 04 MP 9444 को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में किशन पटेल पिता दयानिधि पटेल उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गापाली।

वाहन टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LF 4710 को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में नोवल पटेल पिता भुनेश्वर पटेल उम्र 23 वर्ष सा. दुर्गापाली।

वाहन मारूती आर्टिका सोल्ड (बिना नम्बर) को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में कमलेश पटेल पिता कार्तिक पटेल उम्र 34 वर्ष सा. दुर्गापाली के पास मिले।

उपरोक्त आरोपीगण से पृथक-पृथक वाहन के संबंध में पूछताछ कर वैधानिक दस्तावेज पेश करने को कहा गया। जिनके पास अपने-अपने वाहनों का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होना बताये तथा अपने-अपने वाहनों को रायपुर से लाना बताये। वाहनों का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होने व चोरी की सम्पत्ति होने का पूर्ण संदेह पर कुल 07 वाहनों को जप्त कर मौके पर से 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा थाना सरायपाली में आरोपीगण के विरूद्ध पृथक-पृथ्क कुल 07 प्रकरण तैयार अपराध धारा 41(1, 4) जाॅ. फौ. तहत कार्यवाही की गई।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में सरायपाली थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव सउनि. राजेन्द्र भोई, प्रआर. सुकलाल भोई, जयंत बारीक, भोलेन्द्र ठाकुर आर. चंद्रमणी यादव, अनिल मांझी, टीकाराम नायक, हितेश साहू, टीकाराम साहू, शिव शंकर राज, तुंगजध्वज दीवान, भूपेश प्रधान एवं टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. मोहसीन खान पिता सिराज अहमद उम्र 27 वर्ष कबीर नगर बसना ।
  2. मनोज नायक पिता उग्रसेन नायक उम्र 37 वर्ष सा. रोहिनापुर बसना।
  3. किशोर पटेल पिता मुरली पटेल उम्र 23 वर्ष सा. दुर्गापाली।
  4. मोमीन खान पिता सिराज खान उम्र 25 वर्ष सा. कबीरनगर बसना।
  5. किशन पटेल पिता दयानिधि पटेल उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गापाली।
  6. नोवल पटेल पिता भुनेश्वर पटेल उम्र 23 वर्ष सा. दुर्गापाली।
  7. कमलेश पटेल पिता कार्तिक पटेल उम्र 34 वर्ष सा. दुर्गापाली।

जप्त सामग्री:-
01 मारूती सियाज कार CG 13 UJ 1836
02 होण्डा अमेज कार CG 04 MK 0764
03 टाटा जेस्ट कार CG 04 LD 8295
04 मारूती आर्टिका कार CG 04 LP 1347
05 मारूती डिजायर कार CG 04 MP 9444
06 टाटा जेस्ट कार CG 04 LF 4710
07 मारूती आर्टिका कार sold

Bhumika Dewangan

Recent Posts

दो सगे भाइयों की मौत से मचा हड़कंप, एक महिला और 2 बच्चों की मानसिक स्थिति बिगड़ी…

तंत्र मंत्र विद्या की जाप करते दो सगे भाइयों की मौत से मचा हड़कंप, 1महिला…

14 mins ago

राजनांदगांव : प्रीमियम भुगतान नहीं करने व अनुबंध नही कराने पर हाट बाजार की 2 दुकाने निगम ने की सील…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा हाट बाजार में भूतल एवं प्रथम तल में व्यवसायिक…

3 hours ago

राजनांदगांव : एसएलआरएम सेन्टरों के आर.आर.आर. सेन्टर में इस दीवाली अपने घरों का अनुपयोगी समान दान करने महापौर एवं आयुक्त ने की अपील…

शहर के एसएलआरएम सेन्टरों के आर.आर.आर. सेन्टर (उपयोगी समाग्री आदान-प्रदान केन्द्र) में इस दीवाली अपने…

4 hours ago

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

17 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

17 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

18 hours ago

This website uses cookies.