छत्तीसगढ़

महासमुन्द : पैडी ट्रांसप्लॉटर मशीन से धान रोपाई के लिए बढ़ रहा है किसानों का रूझान…

किसानों को साढ़े सात हजार रूपए प्रति हेक्टेयर का दिया जाता है अनुदान

Advertisements

महासमुन्द 15 जुलाई 2021छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में वर्तमान में छिटका (ब्राड कास्टिग) पद्धति के माध्यम से धान की बुआई की जाती है। इस परम्परागत पद्धति से धान की बुआई की जाती है। इस पद्धति में बीज की खपत ज्यादा होती है। वही निंदाई, गुड़ाई, कटाई आदि में अधिक खर्च एवं कठिनाई होती है। कृषि कार्य के लिए श्रमिकों की लागत को देखते हुए किसानों का रूझान अब पैडी ट्रांसप्लॉटर मशीन से धान की रोपाई के प्रति बढ़ रहा है।


कृषि विभाग के संचालक श्री यशवंत कुमार ने बताया कि राज्य शासन के कृषि विभाग द्वारा किसानों को पैडी ट्रांसप्लॉटर मशीन से धान रोपाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस आधुनिक पद्धति से धान रोपाई के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के सभी क्षेत्रों के सभी वर्ग के किसानों को प्रति हेक्टेयर की दर से साढ़े सात हजार रूपए का अनुदान प्रदाय किया जाता है।


अपर संचालक कृषि अभियांत्रिकी श्री जी.के. पीडिया द्वारा बताया कि पैडी ट्रांसप्लॉटर मशीन से धान की रोपाई के लिए क्लस्टर के रूप में कृषकों का चयन किया जाता है तथा एक किसान को अधिकतम 02 हेक्टेयर सीमा तक अनुदान की पात्रता है। महासमुन्द जिले के ग्राम साराडीह के किसान श्री अनिल चंद्राकर अपने खेत में पैडी ट्रांसप्लॉटर मशीन के माध्यम से रोपाई करवा रहे है। इसके लिए उन्होंने अपने खेत में करीब 15 दिन पहले नर्सरी तैयार करवाया है। इसी तरह महासमुन्द जिले के साथ-साथ अन्य जिले में भी किसान लाभान्वित हो रहें हैं।


योजना से लाभान्वित होने तथा योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए संभागीय कृषि यंत्री कार्यालय या जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। योजना का उद्देश्य राज्य में उन्नत तकनीक से धान रोपाई को प्रोत्साहित करना तथा रोपाई के रकबे में वृद्धि करना है। इससे धान उत्पादन में वृद्धि होगी वहीं कृषि श्रमिकों की समस्या से निदान होगा और बीज की बचत होने के साथ निंदाई, गुड़ाई, कटाई आदि में सुगमता होगी।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी,कलेक्टर ने किया मतदान दलों का स्वागत…

लोकसभा निर्वाचन 2024 - मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी - कलेक्टर ने किया मतदान…

24 mins ago

राजनांदगांव : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में 77.42 प्रतिशत मतदान…

लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में 77.42 प्रतिशत मतदान राजनांदगांव 27 अप्रैल 2024।…

30 mins ago

राजनांदगांव : स्काउट गाईड के बच्चों ने मतदान केन्द्रों में किया सराहनीय कार्य…

लोकसभा निर्वाचन 2024 स्काउट गाईड के बच्चों ने मतदान केन्द्रों में किया सराहनीय कार्य -…

35 mins ago

राजनांदगांव : स्ट्रांग रूम किया गया सील ,4 जून को होगी मतगणना…

लोकसभा निर्वाचन 2024 स्ट्रांग रूम किया गया सील स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए…

39 mins ago

राजनांदगांव : ग्राम झाड़ीखेरी में 82.79 प्रतिशत एवं हालडुला में 84.83 प्रतिशत रहा मतदान…

लोकसभा निर्वाचन 2024 - स्वीप की टीम ने मतदान के प्रति जागृति लाने के लिए…

43 mins ago

राजनांदगांव: जिले में लोकसभा निर्वाचन के तहत मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न…

लोकसभा निर्वाचन 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया…

48 mins ago

This website uses cookies.