छत्तीसगढ़

महासमुन्द : वर्क शेड सह दुकान बनने से समूह की महिलाएं खुश…

बनायी गयी सामग्री की बिक्री आसानी से होने लगी

Advertisements

महासमुन्द 02 सितम्बर 2021महासमुन्द से सटे ग्राम बरोण्डाबाजार में स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब बहुत खुश है। क्योंकि समूह के लिए कार्यस्थल (वर्क शेड) सह दुकान का निर्माण समय से पहले ही पूरा हो गया है। क्योंकि पूर्व में उनके कार्य करने हेतु कोई स्थान नहीं था इस कारण उन्हें काफी दिक्कत होती थी। शेड में दो दुकानें भी है। इन दुकानों में जय शीतावर दाई स्व-सहायता समूह द्वारा सिलाई कार्य किया जाता है। तो वही दूसरे दुकान में गायत्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनायी गयी मिट्टी की सामग्री बर्तन व कलाकृति का विक्रय किया जाता है। उक्त निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) मद से निर्मित है।  


समूह की महिलाओं को दोनों दुकानों के बीच स्थित वर्कशेड में उन्हें अपनी स्थानीय सामग्री बनाने के लिए सुरक्षित पर्याप्त स्थान मिल गया है। उपरोक्त निर्माण सड़क से लगे होने से आसपास शिक्षण संस्थान होने के कारण उनकी सामग्री की बिक्री भी आसानी से हो जाती है। इससे उन्हंे आर्थिक लाभ हो रहा है। उनके जीवन स्तर में भी सुधार आ रहा है। इससे पहले समूह की महिलाएं अपने छोटे घरों में कार्य करती थी। जिससे उन्हें काफी कठिनाई होती थी। इसके अलावा उनके द्वारा बनायी गयी सामग्री बेचने हेतु कोई सुरक्षित स्थान भी नहीं था। किंतु अब उनकी यह दिक्कत दूर हो गयी है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

12 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

14 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

15 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

15 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

15 hours ago

This website uses cookies.