Categories: खेलदेश

मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता IPL का खिताब…

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार इस लीग का खिताब अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस की इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने फाइनल मुकाबले में 51 गेंदो में 68 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने इस दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए.

Advertisements

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे भी दो रन बनाकर चलते बने. वहीं शिखऱ धवन भी 12 गेंदो में केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जंयत यादव ने बोल्ड आउट किया.

आइपीएल 2020 के फाइनल में 157 रन का लक्ष्य

आइपीएल 2020 के फाइनल में पहली पारी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए. मुंबई को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया और दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 56 रनों की पारी खेली. जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 157 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली. मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता IPL का खिताब

मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया और ये सभी पांच खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले. मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैम्पियन बनाकर रोहित इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं. रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी अब तक एक भी बार फाइनल नहीं गंवाया.

अब तक ये टीमें बनीं हैं चैंपियन

2008: राजस्थान रॉयल्स
2009 : डेक्कन चार्जर्स
2010 : चेन्नई सुपर किंग्स
2011 : चेन्नई सुपर किंग्स
2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स
2013 : मुंबई इंडियंस
2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स
2015 : मुंबई इंडियंस
2016 : सनराइजर्स हैदराबाद
2017 : मुंबई इंडियंस
2018 : चेन्नई सुपर किंग्स
2019 : मुंबई इंडियंस
2020 : मुंबई इंडियंस

मौजूदा 8 टीमों में से दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ऐसी तीन टीमें हैं जो अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं. मुंबई इंडियंस के पांच बार खिताब जीतने के अतिरिक्त, चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार विजेता बनी है. वहीं केकेआर की टीम दो बार विजेता बनी है. राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन अपने नाम किया था. साल 2009 में आईपीएल का खिताब डेक्कन चार्जर्स के खाते में गया और साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही.

source- jagranjosh.com

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव: गठूला स्थित टायर दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंची चिखली पुलिस…

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम गठूला के समीप एक टायर दुकान…

5 hours ago

राजनांदगांव : पूर्व सांसद मधुुसूदन ने डोंगरगॉव एवं छुरिया क्षेत्र में किया भाजपा प्रत्याशीयों का प्रचार प्रसार…

ग्रामीण क्षेत्रों में धुऑधार जनसंपर्क के दौरान पूर्व सांसद मधुसूदन को मिल रहा है जनता…

8 hours ago

राजनांदगांव : मांगलिक भवन संचालको की आयुक्त विश्वकर्मा ने ली बैठक…

गिला सुखा कचरा अलग अलग डब्बा में रखने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की…

8 hours ago

राजनांदगांव : सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय मरम्मत कार्य चालू करने आयुक्त ने बुलाई ठेकेदारों की बैठक…

उप अभियंताओं को मानिटरिंग करने के दिये निर्देश राजनंादगांव 13 फरवरी। राज्य शासन द्वारा प्राप्त…

8 hours ago