मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई..

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग भारत की प्राचीन अमूल्य विद्या है। इसकी साधना वस्तुतः शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन के लिए योग का महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर अब हर साल 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है।

Advertisements

श्री बघेल ने कहा है कि भारत में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा और इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग‘(योग एट होम एण्ड योग विद फैमिली) है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में योग की प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ जाती है। सामान्य स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा को बढ़ाने में योग का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। शारीरिक तौर पर मजबूत करने के साथ योग हमें आंतरिक और भावनात्मक रूप से भी सशक्त बनाता है। आधुनिक जीवन शैली की कई समस्याओं से बाहर आने में यह हमारी मदद करता है। इससे विपरीत परिस्थितियों में हमें आगे बढ़ने और लड़ने की शक्ति मिलती है। मुख्यमंत्री ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्रभाव को देखते हुए सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आव्हान किया है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर की उपस्थिति में लिया गया जनरल परेड…

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर की उपस्थिति में लिया गया जनरल परेड।…

39 minutes ago

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

17 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

17 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

17 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

17 hours ago

राजनांदगांव: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…

17 hours ago