मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक श्री अंजनी कुमार सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट किया

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक  श्री अंजनी कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री अंजनी कुमार सिन्हा का आज सुबह 4 बजे अपने निवास में हृदयघात से निधन हो गया। वे राज्य वित्त सेवा संवर्ग में 1989 बैच में नियुक्त हुए थे तथा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में अपर संचालक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री अंजनी कुमार सिन्हा के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और स्वर्गीय श्री सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Advertisements
Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

लालबाग पुलिस द्वारा ‘‘अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर…

11 hours ago

राजनांदगांव : साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए गए वापस…

साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए…

13 hours ago

राजनांदगांव : वार्डवासियों की समस्या का समाधान बताने आज ठा.प्यारेलाल स्कूल में 6 वार्ड के लिए समाधान शिविर का हुआ आयोजन…

सुुशासन तिहार - 2025 महापौर सहित निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं आयुक्त ने हितग्राहियों को…

13 hours ago

राजनांदगांव : बुद्ध जयंती की विधायक डाॅ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने दी बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे…

13 hours ago

राजनांदगांव : महापौर ने दी बुद्ध जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा…

13 hours ago

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं विभागीय विषय के संबंध मेंं बैठक संपन्न…

राजनांदगांव 10 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी…

15 hours ago