छत्तीसगढ़

मोहला : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय दिव्यांगजन खेलकूद का आयोजन…

 मटका फोड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, गोला फेंक, कुर्सी दौड़, निम्बू चम्मच दौड़,100 मीटर दौड़ का किया गया आयोजन
खेलकूद कार्यक्रम में तीनों विकासखंड से 52 बच्चों ने लिया भाग
नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 5 जोड़े

मोहला 03 दिसम्बर 2022। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय मोहला के हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांगजन खेलकूद का आयोजन किया गया। सरपंच श्रीमती सरस्वती ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न विधाओं में अपना जौहर दिखाया। खेलकूद कार्यक्रम में मटका फोड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, गोला फेंक कुर्सी दौड़, निम्बू चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़ आयोजित किया गया। जनपद सीईओ श्री गोपाल सिंह ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कहा आप सभी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में निरंतर प्रगति करिए।

Advertisements


खेलकूद कार्यक्रम में तीनों विकासखंड से 52 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें मोहला- 20, मानपुर-12 और अम्बागढ़ चौकी से 20 थे। नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत श्रीमती गंगेश्वरी भारद्वाज संग श्री चुम्मन भारद्वाज, श्री गोविंदा सिन्हा संग श्रीमती शैलेन्द्री सिन्हा, श्री चंद्रकुमार संग श्रीमती द्रोपदी, श्री विकास कुमार कौशिक संग श्रीमती दिनेश्वरी कडिय़ाम का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के श्री बीके बघेल, दिव्यांगजन के पालक, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

18 hours ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

2 days ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

2 days ago

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

2 days ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

2 days ago

This website uses cookies.