छत्तीसगढ़

मोहला : कलेक्टर जनदर्शन में 22 आवेदन प्राप्त, समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश…

–  कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के दिये निर्देश

Advertisements

        मोहला 3 दिसंबर 2024। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में आज 22 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।

        कलेक्टर जनदर्शन में आज जिला मुख्यालय के युवा पलटन ग्रुप मोहला ने मोहला की विभिन्न समस्याओं जैसे खेल मैदान, सुलभ शौचालयों की खराब स्थिति, सड़कों पर आवारा पशुओं, खराब सड़कों आदि के समाधान के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार मोहला के लाल श्याम शाह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों के भविष्य में सुधार के दृष्टि से महाविद्यालय के प्रमुख समस्याओं के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया गया।

इसी प्रकार वासड़ी के समस्त ग्राम वासियों ने सी.सी.रोड निर्माण एवं नल जल योजना के अधुरे कार्य को पूर्ण करने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार मडिय़ानवाड़वी के समस्त ग्रामवासियों ने शासकीय हाई स्कूल मडिय़ानवाड़वी में गणित, अंग्रेजी विषय की शिक्षक पदस्थ करने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम-वाको निवासी छात्र बिट्टू राम कोमरे ने व्यावसायिक शिक्षा ऋण (मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना) मुहैय्या कराने के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया। इसी प्रकार जिले के अन्य आवेदको ने अपने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं से निजात पाने कलेक्टर से गुहार लगायी है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल पहुंचे वार्ड नं. 13 वार्डवासियों से की मुलाकात, सुनी समस्यायें…

राजनांदगांव। छुरिया - नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल आज  ने छुरिया के वार्ड नं. 13 …

7 hours ago

मोहला: ग्रामीण आदिवासी महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:मुर्गी पालन केंद्र से आत्मनिर्भरता की ओर कदम…

 - कलेक्टर ने हितग्राही के हाथों कराया मुर्गी पालन केंद्र उद्घाटन,बिहान दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने…

7 hours ago

राजनांदगांव : निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने अध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया…

महापौर यादव एवं आयुक्त विश्वकर्मा ने दी बधाई राजनांदगांव 24 मार्च। नगर निगम के नव…

8 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त आज स्टेशनपारा, पुराना बस स्टैण्ड एवं गंज चौक मे सफाई देखे…

दुकानदारो को डस्टबिन रखने दिये समझाईस राजनांदगांव 24 मार्च। स्वास्थ्य सेवाओ में गुणात्मक सुधार लाने…

8 hours ago

राजनांदगांव: सी आर सी सेंटर में डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया गया…

राजनांदगांव। एन आई ई पी आई डी सिकंदराबाद के द्वारा संचालित दिव्याँगजन कौशल विकास, पुनर्वास…

8 hours ago