छत्तीसगढ़

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

– कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अधिकारियों को दिये अहम दिशा-निर्देश

      मोहला 4 अप्रैल 2025। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में कृषि विभाग और उनके संबंधित विभाग उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विकास विभाग और मत्स्य पालन विभाग की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने प्रत्येक विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा की और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisements

कलेक्टर ने विशेष रूप से उद्यानिकी विभाग की योजनाओं पर जोर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले में उपयुक्त स्थानों का चयन करें, ताकि किसानों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों में इन योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।


        बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने दलहन, तिलहन, मक्का और धान की उत्पादन स्थिति की समीक्षा की, साथ ही खाद और बीज की उपलब्धता, भंडारण और वितरण की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन योजनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने का निर्देश दिया ताकि इनसे अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।


      कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे परंपरागत कृषि पद्धतियों में उगाई जाने वाली कोदो, कुटकी, रागी जैसी फसलों से जुड़े किसानों की सूची तैयार करें और इन किसानों के लिए उपयुक्त कार्य योजना तैयार करें। इसके साथ ही, उन्होंने जिले में बीज संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए दिशा-निर्देश दिए और इस संदर्भ में एक ठोस कार्य योजना बनाने को कहा। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया कि जिले के किसानों को सड़क और पुलिया से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों से कार्य योजना और प्रस्ताव प्राप्त किए जाएं।


      पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में छोटे पैमाने पर कार्य योजना बनाकर शुरुआत करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले में दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों को जागरूक करें और उन्हें इस योजना से जोडऩे का प्रयास करें। इसके अलावा मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने मछली पालन, मछली बीज संचयन और मछुआरों को प्रशिक्षण देने जैसी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक मछुआरों और किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।


      बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो और इसका लाभ जिले के किसानों और स्थानीय लोगों तक पहुंचे। उन्होंने समयबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू करने और उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ सुश्री भारती चन्द्राकर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : सुंदरकांड से ही प्राप्त हो सकता है राम राज्य…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित…

9 hours ago

राजनांदगांव : पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा…

- उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मानितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक…

10 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। डोंगरगढ़ विकासखंड…

10 hours ago

राजनांदगांव : महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में किया आवेदन…

सुशासन तिहार से जनमानस की आंकाक्षाओं को मिली अभिव्यक्ति- सरकार से संवाद और समस्याओं के…

11 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत के स्थायी समितियों का किया गया गठन…

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्थायी समिति…

11 hours ago

This website uses cookies.