छत्तीसगढ़

मोहला : महाराष्ट्र में बंधक बनाये गये मजदूर सकुशल घर वापस आये…

– कलेक्टर एवं एसपी से भेंट कर मजदूरों ने जताया आभार

       मोहला 12 दिसंबर 2024।  अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम विचारपुर के 36 मजदूरों का दल महाराष्ट्र राज्य के एक गांव गुड़हल्ली में मजदूरी करने गए हुए थे।  जहां इन सभी मजदूरों को वहां के ठेकेदार के द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था। मजदूरों को मजदूरी का  मानदेय नहीं देने के साथ ही उन्हें अन्य प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में मजदूरों के द्वारा जिला प्रशासन से संपर्क किया गया। जिला प्रशासन के संज्ञान में आने पर तत्काल कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने मजदूरों के सकुशल घर वापसी के लिए उच्च स्तर पर पहल किया। मजदूरों का दल आज सकुशल घर वापस हो गए हैं।

Advertisements

सकुशल घर वापसी होने पर मजदूरों ने आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह के प्रति आभार जताया।  मजदूरों के दल ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें घर वापसी के लिए प्रशासन स्तर पहल किया गया है। जिसके परिणाम स्वरुप वे  अपने घर वापस हो सके हैं। मजदूरों ने बताया कि अपने घर सकुशल वापस होने पर उनके परिजन खुश है। मजदूरों के घर वापसी के दौरान सभी तरह की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा किया गया है। मजदूरों ने कलेक्टर और एसपी के प्रति इस कृतज्ञता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे किसी के बहकावे में ना आकर अपने गांव में ही रहकर काम करेंगे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

1 day ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

2 days ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

2 days ago

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

2 days ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

2 days ago

This website uses cookies.