– कलेक्टर ने जारी किया आदेश
मोहला 29 जनवरी 2025। सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट बांधने संबंधी आदेश जारी किया है।
कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में शासकीय कर्मियों की मृत्यु तथा गंभीर रूप से घायल होने की घटना को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है की मोटरयान अधिनियम 2019 में वाहन चालन के दौरान नियमानुसार हेलमेट एवं सुरक्षा बेल्ट के प्रावधानों के आलोक में समस्त वाहन चालकों द्वारा धारण किया जाना अनिवार्य है।
शासकीय सेवकों द्वारा स्वयं, परिवारजन एवं जन सामान्य की सुरक्षा के साथ-साथ नियमों के अनुपालन की प्रतिबद्धता का आदर्श प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है। कलेक्टर ने जारी आदेश में संस्था प्रमुख को निर्देशित कर शासकीय अधिकारी कर्मचारियों, अर्ध शासकीय कर्मचारियों को आदेश का पालन करने कहा है।
राजनांदगांव 18 मार्च। नगर निगम सीमाक्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में शहर वासियों को सुचारू रूप…
रायपुर, 18 मार्च 2025/विधान सभा परिसर स्थित ऐलोपैथिक चिकित्सालय में आज विधान सभा के सदस्यों…
राजनांदगांव 18 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम…
राजनांदगांव 18 मार्च 2025। शासन द्वारा राज्य में महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम के प्रावधानों…
खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय : खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग…
कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएंराजनांदगांव 18 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय…
This website uses cookies.