छत्तीसगढ़

मोहला : संभागायुक्त जनक प्रसाद पाठक ने निर्वाचन संबंधी कार्यों का किया निरीक्षण…


       
    मोहला 24 सितम्बर 2023। संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य श्री जनक प्रसाद पाठक ने गत दिवस 22 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जिले में चल रही निर्वाचन गतिविधियों से संभागायुक्त श्री पाठक को अवगत कराया।

Advertisements

इस दौरान संभागायुक्त ने शत-प्रतिशत मतदान कराने, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोडऩे, नाम-पता में आवश्यक संशोधन आदि कार्यो को पारदर्शिता पूर्वक, त्रुटि रहित करने के निर्देश दिये। संभागायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी पूर्ण जवाबदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता पूर्वक करें।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कोताही ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन गतिविधियों के दौरान, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में संलग्न सभी अधिकारियों की महती जिम्मेदारी है,

कि वे पारदर्शिता पूर्वक कार्य करते हुए निर्विघ्न निर्वाचन कार्य को संपन्न कराएं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री दीप्ति गौते, एसडीएम डॉ.हेमेंद्र भुआर्य, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टरं श्री अविनाश ठाकुर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


इस दौरान मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के रोल ऑब्जर्वर एवं संभागायुक्त श्री पाठक ने मोहला मानपुर विधान सभा के मतदाता सूची का परीक्षण। निर्वाचन कार्यालय में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त फॉर्म 6, 7, एवं फार्म 8 की जाँच की। रोल ऑब्जर्वर ने फॉर्म 6, 7, एवं फार्म 8 के दस दस फॉर्म का अवलोकन किया।

मतदान केन्द्र वार नवीन मतदाता की जानकारी एवं विलोपित किए गये मतदाता की जानकारी ली। प्राप्त फॉर्म का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिये

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

12 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

12 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

12 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

12 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

12 hours ago

This website uses cookies.