छत्तीसगढ़

मोहला : सिंचाई,सड़क,पुल निर्माण के लिए सांसद की अनुशंसा पर करोड़ों स्वीकृत…

मोहला-मानपुर-अ.चौकी जिले में सिंचाई को लेकर व्यापक स्तर पर कार्यों की स्वीकृति वर्तमान बजट में मिली है। सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर मोंगरा बैराज परियोजना के बांयी तट मुख्य नहर में 02 नग टनल का जीर्णोद्वार,उन्नयन कार्य व ड्राउनस्ट्रीमअपस्ट्रीम में प्रोटेक्शन कार्य की अनुमानित लागत 9 करोड़ है। उक्त कार्य के लिए वर्तमान बजट में 50 लाख का प्रावधान किया गया है। जिले के मिस्प्री जलाशय निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 50 करोड़ है। जिस पर वर्तमान बजट में वर्ष 20.00 लाख का प्रावधान हुआ है। सांगली व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 5 करोड़  है। जिस पर 20 लाख का प्रावधान किया गया है। करहीपुर जलाशय निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 6 करोड़ है। जिस पर भी 20 लाख का प्रावधान किया गया है। जिले के संभागीय कार्यालय/उपसंभाग आवासीय परिसर निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 1 करोड़ है। जिस पर इस वर्ष 20.00 लाख का प्रावधान प्रारंभिक रूप से किया गया है। जिले के हेलमकोड़ो बैराज का निर्माण कार्य व उद्वहन सिंचाई योजना कार्य की अनुमानित लागत 5 करोड़ है। जिस पर इस वर्ष 60.00 लाख का प्रावधान किया गया है।क्षेत्र के किसानों ने बजट में किए गए प्रावधान के लिए मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय,वित्त मंत्री ओ पी चौधरी व सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार जताया है।

Advertisements

सड़कों के चौड़ीकरण पर होंगे करोड़ों खर्च

इसी तरह से वनाँचल जिले में सड़क चौड़ीकरण के लिए भी व्यापक स्तर पर स्वीकृति सांसद की अनुशंसा पर दी गई है। जिसमें कहडबरी – लोहत्तर मार्ग की कुल लागत 7 करोड़ में से 1 करोड़ 40 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। सीतागांव – सेंडवाही – इलाजूर सड़क मजबूती करण व पुल पुलिया निर्माण के लिए एस्टिमेटेड 7 करोड़ 50 लाख में से 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। एकटकंहार – भर्रीटोला – कहडबरी मजबूतीकरण के लिए लागत राशि 2 करोड़ में से 40 लाख का प्रावधान बजट में किया गया है। नक्सल प्रभावित मानपुर से बसेली – मदनवाड़ा – कारेकट्टा – सीतागाँव चौड़ीकरण और मजबूती करण के लिए लागत 2 करोड़ में से 40 लाख का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है। जिले की सड़कों के जंक्शन सुधार और क्रेश बेरियर लगाने के लिए 3 करोड़ में से 60 लाख का प्रावधान किया गया है।

उच्चस्तरीय पुलों का होगा निर्माण

 सत्याग्रह नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 31 लाख में से 46 लाख का प्रारंभिक बजट स्वीकृत किया गया है। मारी से चीला डबरी मार्ग में शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 5 करोड़ 95 लाख में से 1 करोड़ 19 लाख का प्रावधान किया गया है। खैरी से जीराटोला मार्ग में शिवनाथ नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 26 लाख में से 73 लाख 24 हज़ार का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। भैसबोड़ से कांदाड़ी मार्ग पर कुल लागत 6 करोड़ 24 लाख में से एक करोड़ 24 लाख 98 हज़ार का प्रावधान उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए किया गया है। साल्हे से तोलुम मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए अनुमनित लागत 4 करोड़ 64 लाख 77 हज़ार में से 92 लाकज 95 हज़ार का बजट प्रावधान राज्य शासन ने सांसद पांडे की अनुशंसा पर किया है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव: मां पाताल भैरवी मंदिर में नौ कन्या पूजन कुलबीर छाबड़ा ने चुनरी ओढ़ाकर, महाप्रसादी बाटी…

राजनांदगांव। मां दस महाविद्या की कृपा से मां पाताल भैरवी मंदिर में त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी…

19 hours ago

राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी मंदिर में नौ कन्या पूजन कुलबीर छाबड़ा ने चुनरी ओढ़ाकर, महाप्रसादी बाटी…

राजनांदगांव। मां दस महाविद्या की कृपा से मां पाताल भैरवी मंदिर में त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी…

19 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष ने जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की…

मिशन जल रक्षा जैसे निरंतर प्रयास जिले के लिए सार्थक पहल सिद्ध होंगे : विधानसभा…

19 hours ago

राजनांदगांव : हत्या के आरोपी दामाद को किया गया गिरफ्तार…

 ग्राम दामाबंजारी की घटना हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद थाना छुरिया पुलिस की कार्यवाही…

20 hours ago