राजनांदगांव

मोहला: सुराजी गांव योजना से वनांचल ग्रामीणों के परंपरागत व्यवसाय को मिला बढ़ावा…


– आदिवासी बाहुल्य वनांचल की समूह की महिलाओं ने मुर्गीपालन कर ढाई लाख रूपए की अर्जित की आय
– गौठान में कर रही बकरीपालन, अण्डा उत्पादन के लिए बनायी कार्ययोजना

Advertisements


मोहला 28 मई 2023। राज्य शासन की महत्वपूर्ण सुराजी गांव योजना से वनांचल ग्रामीणों के परंपरागत व्यवसाय एवं आय में वृद्धि करने गांवों में गौठान निर्माण किया गया है। शासन द्वारा ग्रामीणों को परंपरागत व्यवसाय करने के लिए गौठानों में एक स्थायी जगह दी है, जिससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि हुई है। जिले के आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्र मोहला गौठान की माँ बम्लेश्वरी गंगा स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा 1 हजार नग के आधार पर मुर्गीपालन करते हुए अब तक कुल 2 लाख 50 हजार रूपए की आय अर्जित की गई है।


जिले का मोहला विकासखंड आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्र है। जहां गरीब परिवार की आय का एक छोटा हिस्सा मुर्गीपालन होता है। ये परिवार घर की बाड़ी में छोटे से हिस्से में मुर्गी पालकर स्वयं के खाने एवं कुछ आय अर्जित करते आ रहे थे, लेकिन इसे व्यापक रूप से करने के लिए उनके पास कभी पर्याप्त जगह, शेड, राशि, जानकारी नहीं होती थी।

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के आने से उनके सपने सच होने लगे। राज्य शासन द्वारा सर्वसुविधायुक्त मुर्गी शेड बनने से मोहला गौठान की माँ बम्लेश्वरी गंगा स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा एक हजार नग मुर्गीपालन करते हुए अब तक कुल ढाई लाख रूपए की आय अर्जित की है। समूह के सदस्य अपनी गतिविधि से बहुत ज्यादा खुश है और इसके आलावा इनके द्वारा बकरीपालन का कार्य भी किया जा रहा है और भविष्य में अण्डे का उत्पादन करने के लिए कार्ययोजना बना रहे हैं।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

15 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

17 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

18 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

18 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

18 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

18 hours ago

This website uses cookies.