राजनांदगाँव: आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें पटवारी- अपर कलेक्टर श्री शर्मा


अपर कलेक्टर श्री शर्मा ने किया छुईखदान एवं गंडई तहसील कार्यालय का निरीक्षण

Advertisements

अपर कलेक्टर श्री हरिकृष्ण शर्मा ने छुईखदान तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद पंचायत सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और उनके कार्यों की समीक्षा की। अपर कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि पटवारी अभिलेख संधारित रखे और आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें।


उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी से कहा कि किसानों को धान के अलावा अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। वन विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए निर्देश दिए। सीएमओ को मास्क न लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री शर्मा ने गंडई तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने परिसर में पौध रोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. दिप्ती वर्मा, तहसीलदार श्री प्रीतम साहू, गंडई तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता, नायब तहसीलदार श्रीमती ममता टावरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

1 day ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

2 days ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

2 days ago

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

2 days ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

2 days ago

This website uses cookies.