राजनांदगाँव: जंगली सूअर के शिकार मामले में अन्य पांच की गिरफ्तारी,शिकार कर बेचते थे उसका मांस…

डोंगरगांव। वन विभाग ने जंगली सुअर के शिकार मामले में कार्रवाई करते हुए पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गत 26 जून को ग्रामीणों की सूचना पर खुज्जी वन परिक्षेत्र के अधिकारियों ने जंगली सुअर के शिकार माम्रले में दो युवकों को साल्हे नाला के पास से गिरफ्तार किया था।
आरोपियों से एक मृत जंगली सुअर भी बरामद किया था।

Advertisements

आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि इस कार्य में उनके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं जिनके नाम और पता भी उन्होंने अधिकारियों को दिया था। आरोपियों के गांव आने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दबिश देकर पांच आरोपियों को उनके घरों से पकड़ा। सभी आरोपियों को डोंगरगांव परिक्षेत्र कार्यालय लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर जंगली सुअरों के शिकार में संलिप्त होना स्वीकार किया।

कार्रवाई में रेंजर नारायण प्रसाद झारिया, डिप्टी रेंजर सहायक केएल निषाद, वनरक्षक देवेन्द्र सलामे, कमलेश जांगड़े, बसंत प्रजापति, कमलेश चंद्रवंशी, तुकाराम सलामे, गनपत देवांगन, मनीष यादव, अमरलाल सुधाकर आदि शामिल थे। 

इन आरोपियों की गिरफ्तारी


वन परिक्षेत्र अधिकारी नारायण प्रसाद झारिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में निर्भयराम आ. ओंकार हल्बा, चुरामन आ. ओंकार हल्बा, टाकेश आ. ओंकार हल्बा, विकास आ. विरेन्द्र हल्बा, विष्णु राम आ. सेवकराम यादव निवासी कुंआगांव तथा फागूराम आ. भागीरथी हल्बा ग्राम मनकी शामिल हैं। जबकि इससे पहले लोकेश आ. देवदास महार, ग्राम मनकी तथा पोखन आ. यादवराम यादव निवासी कुंआगांव को पकड़ा गया था।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल द्वारा कल निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा…

आकर्षक झाकी,डीजे धुमाल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक के गाजे बाजे ,हरियाणा सिरसा के अघोरी नित्य के…

10 hours ago

राजनांदगांव: गठुला सेवा सहकारी समिति में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित…

राजनांदगांव।सेवा सहकारी समिति गठुला में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनने किसान…

10 hours ago

राजनांदगांव: संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

10 hours ago

राजनांदगांव: महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 24 फरवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 26 फरवरी दिन…

10 hours ago

राजनांदगांव : संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

13 hours ago

राजनांदगांव : सुदूर वनांचल के मंडावीटोला क्षेत्र से जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर अंचल में हर्ष व्याप्त…

श्रीमती ठाकुर को आजादी के बाद ग्राम मुरेर से पहली बार सरपंच एवं उसके पश्चात…

14 hours ago