छत्तीसगढ़

राजनांदगाँव : पंजीकृत किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने सरकार प्रतिबद्ध – घासी राम साहू…


छुरिया।भाजपा जिला किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू ने कहा कि प्रदेश की साय सरकार किसानों के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त करने की दिशा में भाजपा सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धान की एक-एक दाना खरीदना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है।

Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के जीवन में समृद्धि, आत्मानिर्भरता, विकास और खुशहाली के लिए योजनाएं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार किसानों को संपन्न बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
श्री साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। विष्णुदेव सरकार में धान खरीदी की सफलता से कांग्रेस नेता बेचैन हैं। इसलिए धान खरीदी को लेकर अनर्गल बयानबाजी कांग्रेसियों द्वारा किया जा रहा है।

भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेसियों को अपने कार्यकाल पर एक नजर डालनी चाहिए। भूपेश बघेल के कार्यकाल में खेत की मेड़ का रकबा घटाकर कम धान खरीदा गया। वहीं, आनावारी बढ़ाकर किसानों को मुआवजा से वंचित किया गया। श्री साहू ने कहा कि किसान भाइयों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि, साय सरकार पंजीकृत कृषकों का एक-एक दाना धान खरीदने प्रतिबद्ध है। आवश्यकता पड़ी तो धान खरीदी की समय भी सरकार बढ़ा सकती है। कोई भी किसान धान बेचने से वंचित नहीं होगा।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : यातायात विभाग एवं नगर निगम द्वारा नो पार्किंग एवं अतिक्रमण पर कार्यवाही…

राजनांदगांव। आज दिनांक 24.04.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अति0 पुलिस…

3 hours ago

राजनांदगांव : पुरानी रंजीश की बात पर गाली-गुप्तार कर किया था मारपीट…

चाकू के मुठ से सिर में मारकर चोंट पहूंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार दिनांक- 02.04.2025…

3 hours ago

राजनांदगांव : मच्छरदारी लगाकर सोने से न मच्छर काटेगा, न मलेरिया होगा…

- मलेरिया की रोकथाम के लिए हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम- विश्व मलेरिया दिवस पर हुआ…

6 hours ago

राजनांदगांव : मृत्यु उपरांत नेत्रदान एक नेक और मानवीय कार्य…

- श्रीमती धनिया बाई ठाकुर एवं श्री रमेश पिंगले के निधन उपरांत परिजनों ने किया…

6 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार-2025 में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का हो रहा त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…

राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राज्य शासन द्वारा जिले में सुशासन तिहार 2025 का क्रियान्वयन किया…

6 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम आरला और तोरणकट्टा में हरियाली बहनियों ने निकाली कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया प्रेरितराजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राजनांदगांव विकासखंड में…

6 hours ago