छत्तीसगढ़

राजनांदगांव:शासन की मंशा के अनुरूप जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल ले रहे मूर्त रूप…

विषयवस्तु की समझ जानने के लिए बच्चों से पूछें प्रश्न – प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा आलोक शुक्ला
प्रमुख सचिव ने उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव का किया निरीक्षण

Advertisements

राजनांदगांव 03 अगस्त 2021। शासन की मंशा के अनुरूप जिल में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मूर्त रूप ले रहे हैं। शासन द्वारा शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिले में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाई प्रारंभ हो गई है। इसी सिलसिले में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा आलोक शुक्ला ने आज सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव का निरीक्षण किया।

उन्होंने कक्षा में पीछे बैठकर शिक्षक द्वारा बच्चों को पढ़ाते हुए सुना। कक्षा 10वीं में शिक्षिका अंग्रेजी का पाठ  ‘द गर्ल हू आस्ड वाय’ पढ़ा रही थीं। प्रमुख सचिव शुक्ला ने शिक्षिका से पाठ के संबंध में विषयवस्तु की समझ जानने के लिए बच्चों से प्रश्न पूछने के लिए कहा। उन्होंने स्वयं भी बच्चों से प्रश्न किए। जिसका जवाब बच्चों ने तत्परतापूर्वक दिया। बच्चे उत्सुकता एवं जिज्ञासा से सीख रहे है जिसे देखकर बच्चों को शाबासी दी।

उन्होंने कक्षा 12वीं के रसायन एवं प्राथमिक कक्षा का भी अवलोकन किया। उन्होंने कम्प्यूटर लैब, रसायन लैब, बॉयो लैब, लायबे्ररी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को अच्छी पढ़ाई एवं व्यवस्था के लिए बधाई दी। प्रमुख सचिव ने स्कूल की दीवारों पर बनाई गई थीम पर आधारित आकर्षक थ्रीडी पेंटिंग की सराहना की।

गौरतलब है कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के विद्यार्थियों द्वारा खुबसूरत थ्रीडी पेंटिंग से सजाया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ति वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, स्कूल की प्राचार्य श्रीमती आशा मेनन, परियोजना समन्वयक सतीश ब्यौहारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

38 mins ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

42 mins ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

47 mins ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

52 mins ago

राजनांदगांव : आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने कमला कालेज में बनाये गए साईबर लेन का किया अवलोकन…

*- सेल्फी जोन - मैं हूं साईबर जागरूक राजनांदगांव पुलिस में सेल्फी ले रहे नागरिक*…

2 hours ago

राजनांदगांव : जिले में फिर एक बार दिखी नक्सलियों की मूवमेंट, चिपकाए पर्चे और बैनर….

जिले में फिर एक बार दिखी नक्सलियों की मूवमेंट, चिपकाए पर्चे और बैनर…. ग्राम प्रधान…

2 hours ago

This website uses cookies.