राजनांदगांव : अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में प्रवेश के लिए कक्षा पहली से 12वीं तक विद्यार्थियों का चयन लॉटरी पद्धति से किया गया…

कक्षा पहली से 12वीं तक 1 हजार 740 आवेदन प्राप्त हुए

Advertisements


राजनांदगांव सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में प्रवेश के लिए कक्षा पहली से 12वीं तक 1 हजार 740 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सभी कक्षाओं के निर्धारित सीटों के लिए विद्यार्थियों का चयन लॉटरी पद्धति से किया गया। लॉटरी से चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 25 जून से 5 जुलाई 2021 तक किया जाएगा।


कक्षा पहली की लॉटरी प्रक्रिया 18 जून को किया गया। जिसमें 466 आवेदन प्राप्त हुए इसमें 44 विद्यार्थियों का लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। प्रतीक्षा सूची के लिए विद्यार्थियों का चयन लॉटरी पद्धति से किया गया। इसी प्रकार 22 जून को कक्षा दूसरी से 10वीं तक लॉटरी प्रक्रिया से विद्यार्थियों का चयन किया गया।

इसमें कक्षा दूसरी में 2 विद्यार्थी, कक्षा तीसरी में 2 विद्यार्थी, कक्षा चौथी में 2 विद्यार्थी, कक्षा पांचवी में 1 विद्यार्थी, कक्षा 8वीं में 5 विद्यार्थी, कक्षा 9वीं में 2 विद्यार्थी तथा कक्षा 10वीं में 1 विद्यार्थी का चयन किया गया। कक्षा 11वीं के लिए 23 जून को लॉटरी प्रक्रिया संपन्न की गई।

इसमें गणित संकाय में 30 विद्यार्थियों को व जीव विज्ञान संकाय में 33 व वाणिज्य संकाय में 30 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। कक्षा 12वीं में निर्धारित सीटों के अनुसार आवेदन प्राप्त होने के कारण लॉटरी नहीं निकाली गई। सभी विद्यार्थियों को सीधा प्रवेश दिया गया।

हिन्दी माध्यम विद्यार्थियों के आवेदनों को निरस्त किया गया है। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया। लॉटरी प्रक्रिया में डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ति वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी रश्मि सिंह, प्राचार्य आशा मेनन एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

12 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

14 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

15 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

15 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

15 hours ago

This website uses cookies.