राजनांदगांव: अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव-अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राजनांदगांव शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

Advertisements

कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के द्वारा खेल के प्रति खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष अब्दुल कदिर का कहना है कि पूर्व दिवंगत राष्ट्रीय खिलाड़ियों व झीरम घाटी के शहीदों की स्मृति में खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है। वहीं सम्मान पाकर खिलाड़ियों ने भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करने की बात कही। 


प्रतिवर्ष हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में राजनांदगांव शहर के 80 प्रतिभावान खिलाड़ियों को कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा सम्मानित किया गया है।

सहयोगी पत्रकार- हफीज खान राजनांदगांव