छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों की करें कोविड-19 जांच-कलेक्टर…

राजनांदगांव 26 जून 2021। कोविड-19 के नये डेल्टा प्लस वेरियेंट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के सीमावर्ती राज्यों में कोविड-19 के नये वेरियेंट मिलने से सीमाक्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Advertisements

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने कोविड-19 की नये वेरियेंट को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सीमा पाटेकोहरा चेकपोस्ट में कोविड-19 जांच केन्द्र का निरीक्षण किया।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों का सैम्पलिंग अनिवार्य रूप से होना चाहिए। सीमा में आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की कोविड-19 जांच होने से इसके फैलाव को रोका जा सकता है। उन्होंने वहां प्रतिदिन जांच कराने वाले यात्रियों की जानकारी ली।

चेक पोस्ट में कोविड-19 सैम्पलिंग के लिए संधारित पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 जांच केन्द्र में जागरूकता के लिए पोस्टर, बैनर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों के सभी चेक पोस्ट में कड़ी निगरानी रखी जाए।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि टीका सुरक्षा कवच है और कोविड-19 से बचाव का एकमात्र उपाय है। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें स्वयं की तथा परिवार की सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाना चाहिए। हमारी सावधानी ही कोरोना की तीसरी लहर को रोक सकती है। कोरोना से बचाव के लिए ऐप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें।

पाटेकोहरा चेकपोस्ट में इस दौरान उनके साथ एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

लालबाग पुलिस द्वारा ‘‘अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर…

3 hours ago

राजनांदगांव : साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए गए वापस…

साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए…

5 hours ago

राजनांदगांव : वार्डवासियों की समस्या का समाधान बताने आज ठा.प्यारेलाल स्कूल में 6 वार्ड के लिए समाधान शिविर का हुआ आयोजन…

सुुशासन तिहार - 2025 महापौर सहित निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं आयुक्त ने हितग्राहियों को…

5 hours ago

राजनांदगांव : बुद्ध जयंती की विधायक डाॅ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने दी बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे…

5 hours ago

राजनांदगांव : महापौर ने दी बुद्ध जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा…

5 hours ago

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं विभागीय विषय के संबंध मेंं बैठक संपन्न…

राजनांदगांव 10 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी…

6 hours ago