छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: अब तक जिले में 2058.70 क्विंटल अवैध धान के जप्ती की कार्रवाई…

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 धान खरीदी महाभियान
– अब तक जिले में 221352 मीट्रिक टन धान की खरीदी
– जिले में ट्रान्सपोर्ट ऑर्डर (टीओ) के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जारी
– सेवताटोला, सिंघोला, कलकसा एवं बीजाभाटा चारों धान संग्रहण केंद्रों में धान आवक जारी
– धान का भुगतान समय पर प्राप्त होने से किसानों में खुशी
– अब तक लगभग 44 हजार 220 किसानों द्वारा लगभग 50 लाख रूपए माइक्रो एटीएम के उपयोग से निकाली गई राशि
राजनांदगांव 05 दिसम्बर 2024। धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा व्यापक पैमाने पर किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। लोकहितैषी सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै।

Advertisements

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में ट्रान्सपोर्ट ऑर्डर (टीओ) के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जारी है। जिले में टीओ के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव सेवताटोला, सिंघोला, कलकसा एवं बीजाभाटा चारों धान संग्रहण केंद्रों में धान आवक किया जा रहा है। धान आवक लगातार जारी है एवं अब तक जिले में 221352 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है।

वहीं अवैध धान की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोचियों, बिचौलियों पर संयुक्त कार्रवाई जारी है। अब तक जिले में 2058.70 क्विंटल अवैध धान के जप्ती की कार्रवाई की गई है।
जिले में किसानों को बारदाने की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। धान उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव के लिए मिलर्स द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है। जिससे धान उपार्जन केन्द्रों में मिलर्स द्वारा धान का उठाव करने कार्य में तेजी आएगी। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध है।

किसान माइक्रो एटीएम का उपयोग कर तत्काल 10 हजार रूपए तक निकाल सकते हंै। अब तक लगभग 44 हजार 220 किसानों द्वारा लगभग 50 लाख रूपए माइक्रो एटीएम के उपयोग से राशि निकाली गई है। जिस दिन किसानों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री के लिए लाया जाता है, उसी दिन तौलाई कर धान खरीदी लिया जाता है। धान का भुगतान समय पर प्राप्त होने से किसानों में खुशी है। जिले में किसानों द्वारा सुविधापूर्वक धान की बिक्री की जा रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : महिला आजीविका भवन, धान खरीदी केंद्र के पास जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया…

डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

4 hours ago

राजनांदगांव : डॉ.भीमराव आम्बेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

- अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र के लिए प्रत्येक विकाखंड के 10-10 ग्राम पंचायतों और…

4 hours ago

रायपुर : नक्सलियों के सामूहिक आत्मसमर्पण पर दोगुना इनाम

गांव के नक्सल मुक्त होने पर 1 करोड़ रुपए के होंगे विकास कार्य छत्तीसगढ़ की…

5 hours ago

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृत बालक दिव्यांश के परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये की मिली आर्थिक सहायता…

रायपुर 14 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  के द्वारा रायपुर के गुलमोहर पार्क पीएमवाय…

5 hours ago

रायपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर नवा रायपुर में अम्बेडकर चौक पर उमड़ा जनसैलाब…

संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देने जुटे जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक रायपुर, 14 अप्रैल 2025/…

5 hours ago

रायपुर : राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 14 अप्रैल 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं…

5 hours ago

This website uses cookies.