छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अवैध धान परिवहन को रोकने सीमावर्ती स्थानों पर बनाया गया 6 चेकपोस्ट…

राजनांदगांव 17 नवम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचैलियों द्वारा बिना मंडी लाईसेंस के धान की अवैध खरीदी एवं ब्रिकी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती स्थानों पर 6 चेकपोस्ट बनाया गया है। जिसमें वनोपज जांच चौकी कल्लूबंजारी, वनोपज जांच चौकी बोरतलाब एवं साल्हेकसा, अछोली क्षेत्र, वनोपज जांच चौकी रेंगाखार, वनोपज जांच चौकी गातापार, सीमावर्ती ग्राम कोरचा क्षेत्र एवं अन्तराज्यीय सीमा जांच चौकी बागनदी (पोटेकोहरा) शामिल है।

Advertisements

जिसमें पुलिस विभाग, वन विभाग, मंडी विभाग एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी के दृष्टिगत सभी सीमावर्ती जिले में अवैध धान खरीदी रोकने के लिए निर्देश दिए हैं। जिले में अवैध धान खरीदी एवं बिक्री करने वाले कोचियों, बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज छुरिया विकासखंड में कन्हैया जी फ्यूस के पास बखरूटोला निवासी देवचंद से वाहन क्रमांक सीजी 08 एन 8641 में 70 कट्टा धान (28 क्विंटल) बिना मंडी अनुज्ञा के अवैध परिवहन करने पर धान एवं वाहन जप्त किया गया।

प्रकरण के अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा। कार्रवाई में जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, सहायक खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर एवं कल्याणी मरकाम शामिल थे।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

5 hours ago

राजनांदगांव : टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों का किया गया सम्मान…

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम संपन्न- टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदायराजनांदगांव 25…

7 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल…

- साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की…

7 hours ago

राजनांदगांव : राजनादगांव को इसलिए ही कहा जाता है संस्कारधानी…

राजनांदगांव के शांति नगर में एक दिल को छू लेने वाली घटना घटी। वहां एक…

8 hours ago

राजनांदगांव : कान्यकुब्ज सभा के होली मिलन में पर्यावरणविद् डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित…

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का होली मिलन हर्षाेल्लास के साथ हुआ संपन्न राजनांदगांव। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज…

8 hours ago

राजनांदगांव : कर्मा जंयती कार्यक्रम ग्राम जरहामहका में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव , छुरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम जरहामहका में आयोजित कर्मा…

10 hours ago