राजनांदगांव: अवैध रूप से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब परिवहन करते आरोपीगण गिरफ्तार…

राजनांदगांव- अवैध रूप से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब परिवहन करते छुरिया पुलिस ने आरोपीगण गिरफ्तार किया। 2 आरोपियों के कब्जे से 180 मिली० क्षमता वाले कांच के शीशी में भरी कुल 05 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी संतरी शराब कीमती- 15,600 रुपये, अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार क्रमांक सीजी 04 HD 3819 कीमती- 4,00,000/ रूपये बरामद।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण, अति पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चन्द्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाये गये मुहिम के तहत दिनांक 29.08.2021 को मुखबीर सूचना पर शिकारीमहका- हालेकोसा रोड, गौटियाटोला के पास ग्राम शिकारीमहका में नाकाबंदी किया गया।

नाकेबंदी के दौरान वाहन कमांक सीजी 04 HD 3819 का चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। उक्त वाहन को चेक करने पर 05 पेटी शराब प्रत्येक पेटी में 48-48 पौवा देशी दारू संतरी महाराष्ट्र निर्मित कीमती 15600 मिला उक्त शराब कार क्रमांक 04 HD 3819 को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया ततपश्चात् अज्ञात कार चालक के विरूद्ध अपराध कमांक-224 / 2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

दिनांक 30.08.2021 को उक्त कार चालक एवं वाहन स्वामी का पता तलाश किया गया जिस पर आरोपी के 1) चन्दन सिंह यादव पिता सहजराम यादव उम्र 26 साल एवं 2) शेरसिंह सेवता पिता स्व० बसंत सेवता उम्र 23 साल दोनों निवासी ग्राम बम्हनी चारभाठा थाना छुरिया से पुछताछ करने पर उक्त शराब एवं वाहन को अपना बताये आरोपगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री निलेश पाण्डेय, सउनि मेघनाथ सिन्हा प्र.आर. 1335 मनोज साहू, आर. 1537 डेरहुराम कुंजाम, आर 296 रोहित मडावी, आर 1683 असवन वर्मा का विशेष योगदान रहा।थाना छुरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन पर रोक लगाने हेतु लगातार कार्यवाही जारी है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : दिवंगत शिक्षकों के परिवार को दी गई अनुकम्पा नियुक्ति…

            मोहला 7 अप्रैल 2025। शिक्षा विभाग में कार्यरत तीन दिवंगत…

2 hours ago

मोहला : जिले में सुशासन तिहार 2025 की तैयारी शुरू, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक…

- ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, हाट-बाजार, ब्लॉक और जिला मुख्यालय में लेंगे आवेदन     …

2 hours ago

राजनांदगांव : समर कैम्प से बच्चों की प्रतिभा को पहचानने का अच्छा अवसर – कलेक्टर…

- स्कूलों में स्वैच्छिक समर कैम्प 1 मई से 15 मई तक होगा आयोजन- कलेक्टर…

2 hours ago

राजनांदगांव : लखपति दीदी योजना महिलाओं के हुनर एवं कारीगरी व बुनाई को तराशने में हो रही कारगर साबित…

- महिलाएं बन रही आर्थिक दृष्टि से सशक्त एवं आत्मनिर्भर- हथकरघा उद्योग से प्रतिमाह कम…

2 hours ago

राजनांदगांव : जल है तो कल है ग्राम कोलिहापुरी में ग्रामीणों ने निकाली प्रेरणादायक जल यात्रा…

राजनांदगांव 07 अप्रैल 2025। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत कोलिहापुरी (छी) में जल संरक्षण की…

14 hours ago

This website uses cookies.