छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 300 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं लगभग 200 किलो महुआ पास बरामद …

300 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं लगभग 200 किलो महुआ पास बरामद
राजनांदगांव 20 अक्टूबर 2022। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब विक्रेताओं व परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत गस्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर 19 अक्टूबर को ग्राम घोरतलाव में महुआ शराब बरामद किया गया।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि ग्राम घोरतलाव में जोहितराम मंडावी के अधिपत्य के खेत की तलाशी लेने पर लगभग 300 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं लगभग 200 किलो महुआ पास बरामद किया गया।

Advertisements

आरोपी द्वारा बिना किसी वैध कागजात के अधिक मात्रा में अवैध रूप से मदिरा का धारण करना छत्तीसगढ़  आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2), 59 (क) का दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उपनिरीक्षक वृत चिचोला गीता साहू, आबकारी आरक्षक निजाम शाह ठाकुर, नागेश निषाद एवं हमराह अनिल कुमार सिन्हा व भोज कुमार उपस्थित रहे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

12 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

14 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

15 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

15 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

15 hours ago

This website uses cookies.