छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान भारत दिवस का हुआ शुभारंभ…

डॉ. मिथलेश चौधरी ने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Advertisements

राजनांदगांव – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान भारत दिवस के दौरान अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव से ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत 15 से 30 सितम्बर 2021 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं 23 सितम्बर 2021 को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने एवं योजना के प्रचार प्रसार के लिए ई-रिक्शा को रवाना किया गया।

पखवाड़े के दौरान योजनांतर्गत सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने, नि:शुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं शासकीय चिकित्सालयों में योजनांतर्गत दावा को बढ़ाने के उद्देश्य से पखवाड़ा के प्रत्येक दिवस एवं आयुष्मान भारत दिवस को विशेष गतिविधियां संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके भूआर्य, जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. अल्पना लूनिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

7 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

9 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

10 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

10 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

10 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

10 hours ago

This website uses cookies.