छत्तीसगढ़

राजनांदगांव  : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 3 अप्रैल को…

10 मार्च तक कर जमा कर सकते हैं आवेदन
राजनांदगांव 17 फरवरी 2022। राज्य स्तरीय आदिमजाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रति वर्ष की भांति शिक्षण सत्र 2022-23 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements


जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव, एकलव्य विद्यालय ख्वासफड़की मानपुर, एकलव्य विद्यालय माडिंगपीडिंग धेनू मोहला में 3 अप्रैल 2022 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में कुल 60 सीट है, जिसमें 30 बालक एवं 30 बालिका के लिए स्वीकृत है।


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 1 जुलाई 2022 को 10 से 13 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रवेश के समय कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होना चाहिए तथा छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित आवेदन पत्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव, एकलव्य विद्यालय मानपुर, एकलव्य विद्यालय मोहला से  नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं

तथा विभागीय वेब साईट  www.tribal.cg.gov.in  से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों द्वारा भरा हुआ एवं प्रधान पाठक द्वारा अग्रेषित आवेदन पत्र जिले व विकासखंड स्थित संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 10 मार्च 2022 तक कार्यालयीन समय में जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नौका विहार का आनंद लेने चौपाटी व पुष्पवाटिका अब रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी…

राजनांदगांव 29 मार्च। नागरिकों के मनोरंजन के लिये नगर निगम द्वारा रानी सागर के पास…

3 hours ago

राजनांदगांव : महापौर पानी का हाल जानने सुबह वार्डो में दे रहे दस्तक…

आज महापौर श्री यादव पठानपारा, सारथी पारा व शिकारी पारा पहॅुचजनता से रूबरू हो पानी…

3 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त विश्वकर्मा सफाई देखने सुबह पहुॅचे श्रमिक बाहुल्य वार्ड…

गंज मण्डी में व्यपारियों से खाद्य अपशिष्ट को कांजी हाउस में भेजने की चर्चा राजनांदगांव…

3 hours ago

राजनांदगांव : झूलेलाल जयंती विधानसभा अध्यक्ष व विधायक एवं सांसद ने दी सिंधी समाज को बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के समाजिक…

3 hours ago

राजनंादगांव : महापौर ने सिंधी समाज को चेटीचंद-झूलेलाल जयंती की दी बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। परम् पूज्य सिंधी समाज के इष्टदेव साई झूलेलाल जी जयंती के पावन…

3 hours ago