राजनांदगांव

राजनांदगांव: एकेडेमिक कैम्पस से जिले में शिक्षा की स्थिति मजबूत बनेगी- कलेक्टर…


गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगा
शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

Advertisements


राजनांदगांव 12 जून 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज गौरव पथ स्थित एकेडेमिक कैम्पस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद से 10 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से बन रहे एकेडेमिक कैम्पस जिले के एजुकेशन हब के रूप में स्थापित होगा, जिससे जिले में शिक्षा की स्थिति मजबूत बनेगी। दूरस्थ वनांचल के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए यह कैम्पस आने वाले दिनों में उपयोगी साबित होगा।

उन्होंने मुख्य भवन एवं अन्य कार्यों की जानकारी ली तथा नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी को इसे शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन में लाईब्रेरी विशेष रूप से बहुत अच्छी बनाएं। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि एकेडेमिक कैम्पस में पढऩे के लिए दो रिडिंग लाईब्रेरी एवं दो डिजिटल लाईब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है।

प्रथम तल पर पार्किंग एवं कैन्टीन की व्यवस्था रहेंगी। वही मुख्य भवन के पीछे विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल का निर्माण किया गया है, जहां 25 कमरे है। कलेक्टर ने भवन के देखरेख पर विशेष ध्यान देने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि एकेडेमिक कैम्पस में किसी अच्छे कोचिंग संस्थान से बच्चों को अध्ययन कराने की व्यवस्था की भी योजना बनाएं। इंजीनियर ने उन्हें फिनिशिंग कार्य प्लास्टर, टाईल्स कार्य, प्रथम तल पर ब्रिक वर्क कार्य, भूतल में प्लास्टर एवं विद्युतीकरण कार्य एवं द्वितीय तल में ब्रिक वर्क कार्य बांउड्रीवाल, नाली, रोड के संबंध में जानकारी दी तथा बताया कि मुख्य द्वार निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

12 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

14 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

14 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

15 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

15 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

15 hours ago

This website uses cookies.