राजनांदगांव: कंचन बाग में आपसी रंजिश पर युवक को मौत के घाट उतारा,एक घायल…


राजनांदगांव। 
शहर के कंचनबाग़ क्षेत्र में चार-पांच युवकों ने मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में एक युवक भी घायल हुआ है। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम नाकेबंदी कर पतासाजी कर रही है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज रात करीब 11 बजे शहर के कंचन बाघ क्षेत्र में पानी टंकी के पास एक युवक की हत्या की खबर मिली। इसके बाद सीएसपी एमएस चंद्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। साथ अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर अलग-अलग टीम को रवाना किया गया।

Advertisements

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना स्थल को देखकर साफ समझ आ रहा है कि बदमाशों द्वारा युवक के सिर पर पत्थर पटक-पटक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। युवक के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया है, जिससे उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था। मृत युवक की पहचान परवेज खान उम्र करीब 30-35 साल के रूप में की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुरानी रंजिश के कारण वारदात की आशंका को आधार मानकर जांच की जा रही है। इस घटना में एक युवक भी बुरी तरह से घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। साथ ही मृतक के रक्तरंजित शव को भी जिला अस्पताल के मरचुरी में रखवाया गया है। घटना स्थल पर एक कार भी खड़ी मिली है, जिसका नम्बर सीजी 08 ए एम 0429 है। इस कार का डिटेल चेक करने पर वाहन मालिक का नाम राजा श्रीवास का नाम आ रहा है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अज्ञात आरोपियों की संख्या चार से पांच के बीच होने का अनुमान है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ बदमाश पाकेटमार लड़कों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सवाल यह भी है कि स्टेशन पारा निवासी मृतक परवेज खान घटना स्थल पर इतनी रात को क्यों और कैसे पहुंचा? घटना स्थल पर खड़ी कार आखिर किसकी है? इसके साथ ही पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सभी अज्ञात आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल कंचनबाग क्षेत्र में आज रात करीब 10.30 बजे हुए इस खूनी खेल को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है।

Source-www.dainikdawa.com

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल द्वारा कल निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा…

आकर्षक झाकी,डीजे धुमाल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक के गाजे बाजे ,हरियाणा सिरसा के अघोरी नित्य के…

10 hours ago

राजनांदगांव: गठुला सेवा सहकारी समिति में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित…

राजनांदगांव।सेवा सहकारी समिति गठुला में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनने किसान…

11 hours ago

राजनांदगांव: संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

11 hours ago

राजनांदगांव: महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 24 फरवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 26 फरवरी दिन…

11 hours ago

राजनांदगांव : संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

13 hours ago

राजनांदगांव : सुदूर वनांचल के मंडावीटोला क्षेत्र से जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर अंचल में हर्ष व्याप्त…

श्रीमती ठाकुर को आजादी के बाद ग्राम मुरेर से पहली बार सरपंच एवं उसके पश्चात…

14 hours ago