Categories: Uncategorized

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रिय दर्शिनी (इंदिरा) महिला शक्ति एवं जनकल्याण संगठन द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में हुए शामिल…

राजनांदगांव 10 मार्च 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान डोंगरगढ़ विकासखंड के लाल बहादुर नगर में प्रिय दर्शिनी (इंदिरा) महिला शक्ति एवं जनकल्याण संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मान समारोह में शामिल हुए। महिला सम्मान समारोह में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा साहू, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुनील वर्मा उपस्थित थे।

Advertisements

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं का बहुत महत्व है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महामाया, रतनपुर में महामाया, चंद्रपुर में चंद्रहासनी, सारंगगढ़ में समलेश्वरी, डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी और दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी देवी विराजित है। पूरे प्रदेश को देवियों के नाम से जाना जाता है। यह इस बात का घोतक हैं कि समाज, संस्कृति में मातृशक्ति का स्थान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला आर्थिक गतिवधियों में अग्रणी है। जिले की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक ऋण 107 करोड़ रूपए लेकर विभिन्न मशीन स्थापित कर स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही हंै।

बैंकों से ऋण लेने के साथ लाभ कमाकर ऋण का भुगतान भी कर रहीं है। जिले का एनपीए भी राज्य के एनपीए से कम है। शासन महिला स्वसहायता समूह एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाना है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार स्वसहायता समूह की महिलाएं है। शिक्षा और आत्मनिर्भरता महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है। समाज में महिलाएं जागरूक, आर्थिक रूप से सशक्त, शिक्षित होगी तभी समाज उन्नति कर करता है। शासन और प्रशासन द्वारा महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए हर संभव मदद की जाएगी। गौठान को औद्योगिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। गौठान में प्रशिक्षण केन्द्र के लिए शेड तैयार किए गए हैं।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि महिला शक्ति के बिना घर, समाज की कल्पना नहीं किया जा सकता। महिलाओं को आदिशक्ति के रूप में पूजा जाता है। इतिहास में रानी दुर्गावती, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान विरांगनाओं ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि शासन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

स्वसहायता समूह द्वारा लिए गए ऋण माफ करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समूह में रहते हुए संगठन के रूप में कार्य करना चाहिए। जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि महिलाएं सशक्त नारी के रूप में कार्य कर रहीं है। उन्होंने देश, राज्य एवं जिले का नाम रोशन किया है। आजीविका संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनधि, अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में समय सीमा निर्धारित…

त्यौहारों में सीमित समय के लिए ग्रीन पटाखों का करें उपयोग राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2024।…

3 hours ago

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया महिला किसान दिवस…

राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2024। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं…

3 hours ago

राजनांदगांव : आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्रामों का किया आकस्मिक निरीक्षण…

*आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम खुर्सीपारखुर्द, खोलारघाट, कौहापानी का…

3 hours ago

राजनांदगांव : जन औषधि केंद्रों में मरीजों को मिलेगी सस्ते में जीवन रक्षक दवाइयां…

*- जिले में पीएचसी केंद्रों में खुलेगी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दुकानें* राजनांदगांव 18…

3 hours ago

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की…

राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में…

3 hours ago

This website uses cookies.