छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा के लिए किए गए पर्याप्त इंतजाम…

केन्द्रीय पुलिस बल की 22 कंपनी तैनात
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24ङ्ग7 केन्द्रीय पुलिस बल की एक कंपनी तैनात
सीमावर्ती बार्डर के चेकपोस्ट में लगातार की जा रही निगरानी
स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो अनुवीक्षण दल, उडऩदस्ता दल द्वारा मुस्तैदी से किया जा रहा कार्य

राजनांदगांव 06 अप्रैल 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। केन्द्रीय पुलिस बल की 22 कंपनी तैनात किए गए हैं। ईव्हीएम मशीन के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 ङ्ग 7 केन्द्रीय पुलिस बल की एक कंपनी तैनात की गई है एवं 6 सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रूम के चारो तरफ निगरानी हेतु लगाया गया है।

Advertisements

मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र सीमावर्ती बार्डर के चेकपोस्ट में लगातार निगरानी की जा रही है। ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के उपयोग पर नियंत्रण बना रहे। जिले के सीमावर्ती चेकपोस्ट में 24 ङ्ग 7 स्थैतिक निगरानी दल द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ में होने वाले सभी राजनैतिक दल के आयोजनों पर वीडियो अनुवीक्षण दल के माध्यम से नजर रखी जा रही है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उडऩदस्ता दल क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। सभी दल अपना कार्य मुस्तैदी से कर रहे हैं।


गौरतलब है कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 516 हैं। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 6 हजार 266 तथा महिला मतदाता 1 लाख 5 हजार 250 है। इनमें 80 वर्ष से अधिक 1 हजार 612 तथा नये मतदाता 3 हजार 752 है। दिव्यांग मतदाता 1 हजार 11 तथा 89 सर्विस वोटर शामिल है। खैरागढ़ विधानसभा में कुल 291 मतदान केन्द्र हैं। जिसमें 283 मतदान केन्द्र और 8 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है।

जिसमें 53 अतिसंवेदनशील, 11 संवेदनशील, 86 राजनैतिक संवेदनशील एवं 5 सहायक मतदान केन्द्र तथा 133 सामान्य मतदान केन्द्र एवं 3 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए 1 मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, 3 वीडियो सर्विलेंस टीम, 1 वीडियो व्यूविंग टीम, 31 सेक्टर ऑफिसर, 1 निर्वाचन व्यय मॉनिटनिंग टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

दो सगे भाइयों की मौत से मचा हड़कंप, एक महिला और 2 बच्चों की मानसिक स्थिति बिगड़ी…

तंत्र मंत्र विद्या की जाप करते दो सगे भाइयों की मौत से मचा हड़कंप, 1महिला…

5 mins ago

राजनांदगांव : प्रीमियम भुगतान नहीं करने व अनुबंध नही कराने पर हाट बाजार की 2 दुकाने निगम ने की सील…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा हाट बाजार में भूतल एवं प्रथम तल में व्यवसायिक…

3 hours ago

राजनांदगांव : एसएलआरएम सेन्टरों के आर.आर.आर. सेन्टर में इस दीवाली अपने घरों का अनुपयोगी समान दान करने महापौर एवं आयुक्त ने की अपील…

शहर के एसएलआरएम सेन्टरों के आर.आर.आर. सेन्टर (उपयोगी समाग्री आदान-प्रदान केन्द्र) में इस दीवाली अपने…

3 hours ago

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

17 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

17 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

18 hours ago

This website uses cookies.