धान उठाव महाअभियान के तहत 3 दिन में 3 लाख क्विंटल से अधिक धान उठाव का लक्ष्य
– बारिश के दौरान धान खरीदी और धान उठाव लगातार रहा जारी
राजनांदगांव 15 जनवरी 2022। मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार धान खरीदी और धान का उठाव किया जा रहा है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बारिश के दौरान भी धान का उठाव लगातार जारी रहा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने धान उठाव में तेजी लाने के लिए तीन दिन धान उठाव महाअभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 1 लाख क्विंटल से अधिक धान का उठाव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें 3 दिनों में 3 लाख क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जाएगा। राजनांदगांव व दुर्ग के राईस मिलर्स और परिवहनकर्ता के माध्यम से प्रतिदिन 200 वाहन लगाकर धान का उठाव किया जाएगा। बेमौसम बारिश के दौरान पिछले दो दिनों में भी धान खरीदी केन्द्रों से लगभग सवा लाख क्विंटल धान का उठाव किया गया है। इस दौरान धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी लगातार जारी रहा।
कलेक्टर श्री सिन्हा धान खरीदी एवं उठाव का लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जिले के 149 धान खरीदी केन्द्रों में लगातार किसानों से धान खरीदा जा रहा है। 2 लाख 12 हजार 37 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिसमें 1 लाख 52 हजार 619 किसानों ने लगभग 60 लाख क्विंटल धान का विक्रय कर लिया है। धान उठाव में तेजी लाने के लिए मिलर्सों को लक्ष्य के अनुरूप धान उठाव के निर्देश दिए गए हैं।
खैरागढ़ में 38638 बकायेदार उपभोक्ताओं की काटी बिजली कनेक्शन, कार्यवाही से मचा हड़कंप, 11533 ने…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय राजधानी,नई दिल्ली देशहित के प्रति समर्पित भावना एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए…
पार्षदो व निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों से मिल टीम भावना से काम करने कहा…
टंकी पूरा भरने पश्चात ही वाल्व खोलने के दिये निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही राजनांदगांव…
साफ सफाई रखने, कचरा व अपशिष्ट अलग डिब्बा मे रखने दिये निर्देश, खुला रखने पर…
साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 मार्च से 2 अपै्रल 2025 तक प्रातः 11ः30 से…
This website uses cookies.