छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर राजनांदगांव तहसील में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए 11 विशेष राजस्व जन चौपाल शिविर का किया जा रहा आयोजन…

राजनांदगांव 11 फरवरी 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में राजनांदगांव तहसील में माह फरवरी और मार्च में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए 11 विशेष राजस्व जन चौपाल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी अरूण वर्मा ने बताया कि  11 फरवरी को ग्राम खपरी चमार, 16 फरवरी को ग्राम जराही, 18 फरवरी को ग्राम बरगा, 23 फरवरी को ग्राम भरकातोल, 25  फरवरी को ग्राम मगरलोटा, 9 मार्च को ग्राम बासुला,11 मार्च को ग्राम डूमरडीहखुर्द,15 मार्च को ग्राम झुराडाबरी, 17 मार्च को ग्राम धर्मापुर, 23 मार्च को ग्राम रवेली, 30 मार्च को ग्राम पार्रीखुर्द में विशेष राजस्व जन चौपाल शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

आज राजनांदगांव तहसील मुख्यालय के 40 किलोमीटर दूर आखिरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत जुर्लाखुर्द के आश्रित ग्राम खपरी चमार में राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं राजस्व संबंधी अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता अपनी राजस्व टीम राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कोटवार आदि के साथ ग्राम के सामुदायिक मंच में जन चौपाल लगाकर राजस्व संबंधी समस्या को सुनकर निराकरण की कार्रवाई की गई। जन चौपाल में अभिलेख दुरूस्ती के 9, किसान किताब के 2, जाति प्रमाणपत्र के 2, खाता विभाजन के 1, फौती नामांतरण के 3 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई।

जन चौपाल में शासन की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से आम जनता को जानकारी दी गई। भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लाभार्थी से पूछा गया। ग्रामवासियों ने बताया की इस ग्राम में 8 भूमिहीन कृषक को इस योजना का लाभ मिला है। उनके खाते में राशि मिल गई है। शत प्रतिशत दूसरा डोज टीकाकरण कराने लोगों से चर्चा कर प्रेरित किया गया। गौठान में महिला समूह की सहभागिता हेतु भी चर्चा की गई। जन चौपाल शिविर में तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक किरण, पटवारी लोकेश देवांगन उपस्थित थे

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

3 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

3 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

4 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

4 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

4 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

4 hours ago

This website uses cookies.