राजनांदगांव : कलेक्टर ने आयुष्मान भारत दिवस पर हितग्राहियों को नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड प्रदान किया…

  • योजनांतर्गत सराहनीय कार्य के लिए वीएलई, कियोस्क ऑपरेटर, आयुष्मान मित्र को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
  • कलेक्टर ने छुटे हुए सभी हितग्राहियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आयुष्मान भारत दिवस पर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित लोक सेवा केन्द्र में हितग्राही श्री लोकनाथ देवांगन, श्रीमती ताराबाई श्रीवास, श्रीमती निशाबाई कामड़े एवं श्रीमती रेश्मी कदम को नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। साथ ही जिले मेें आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए वीएलई संचालक श्री मनोज कुमार नेताम, श्री कमलेश कुमार देवांगन, श्री भावेश बुद्धदेव को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर योजनांतर्गत हितग्राहियों को नि:शुल्क ईलाज प्रदान करने में सराहनीय कार्य के लिए कियोस्क ऑपरेटर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर श्री कृष्णा नागवंशी एवं आयुष्मान मित्र कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव श्री पवन यादव को भी सम्मानित किया गया।

Advertisements

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने छूटे हुए हितग्राहियों से पखवाड़े के दौरान अपने एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की है। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. अल्पना लूनिया, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा, जिला प्रबंधक आयुष्मान भारत श्री ऐश्वर्य साव, श्री आशीष स्वर्णकार एवं जिला प्रबंधक च्वॉईस सेंटर श्री रवि कुमार सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


उल्लेखनीय है कि जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत 15 से 30 सितम्बर 2021 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। जिले में पखवाड़े के दौरान योजनांतर्गत सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने, योजनांतर्गत नि:शुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं शासकीय चिकित्सालयों में योजनांतर्गत क्लेंम को बढ़ाने के उद्देश्य से पखवाड़ा के प्रत्येक दिवस को विशेष गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके अंर्तगत जिले में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। आयुष्मान कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021 है।

आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लाना आवश्यक है। परिवार के सभी सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। हितग्राही अपने व अपने परिवार के समस्त सदस्यों के साथ अपने क्षेत्र के निजी च्वॉईस सेंटर में जाकर नि:शुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनवा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 104 या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या कार्यालय मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी राजनांदगांव में प्राप्त कर सकते है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

3 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

5 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

5 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

5 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

5 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

5 hours ago

This website uses cookies.