छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने खेल मंत्रालय भारत शासन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित होने पर कोच राव एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को दी बधाई…

राजनांदगांव 15 नवम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशासक और अंतर्राष्ट्रीय कोच के राजेश्वर राव एवं 5 अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी निशा कश्यप, अनूपा तिर्की, सुलोचना तिग्गा, बबीता तिग्गा और सुनयना निषाद ने मुलाकात की।

Advertisements

कलेक्टर सिन्हा ने कोच राव एवं सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि यहां के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। खेल मंत्रालय भारत शासन द्वारा कोच के राजेश्वर राव एवं सभी खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने के लिए चयनित करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे सफलता के नये आयाम स्थापित करें और प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि खेल मंत्रालय द्वारा 17 नवम्बर को भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशासक एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच के राजेश्वर राव एवं 5 अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी निशा कश्यप, अनूपा तिर्की, सुलोचना तिग्गा, बबीता तिग्गा और सुनयना निषाद को विगत चार वर्ष से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के इन खिलाडिय़ों ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। लॉकडाउन के दौरान कोच राजेश्वर राव ने ऑनलाईन ट्रेनिंग के माध्यम से खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण जारी रखा।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : कलेक्टर ने हितग्राहियों को वितरण किया ऑफर लेटर…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी राजनांदगांव…

14 minutes ago

राजनांदगांव : जिला स्तरीय सतर्कता एवं सर्वेक्षण समिति की बैठक 27 मार्च को…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में 27 मार्च 2025…

16 minutes ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश…

- 30 मार्च को नवनिर्मित आवासों में कराया जाएगा गृह प्रवेशराजनांदगांव 21 मार्च 2025। प्रमुख…

18 minutes ago

राजनांदगांव: कलेक्टर ने नागरिकों से जल संरक्षण करने की अपील की…

- आइए हम सभी मिलकर जल को सहेजें और जल संरक्षण के उपायों को अपनाएं-…

20 minutes ago

राजनांदगांव : धीरी योजना अंतर्गत 24 ग्रामों में अवैध टुल्लू पंप का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामों में टूल्लू पंप के इस्तेमाल…

22 minutes ago

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिला 30 जून तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित…

राजनांदगांव जिला 30 जून तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित- जिले में 20 मार्च से 30…

27 minutes ago