राजनांदगांव :कलेक्टर ने ग्राम बांधामेर एवं रेंगाकठेरा में किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण..

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम बांधामेर के समीप मंदराकोही में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नक्शा देखकर किसानों द्वारा लगाए गए फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि भूमि में बोनी के आधार पर गिरदावरी का कार्य महत्वपूर्ण है। इसके लिए खेतों में निरीक्षण कर सक्रियतापूर्वक सभी टीम वर्क में कार्य करें। कलेक्टर ने किसानों के खेतों का अवलोकन किया।

Advertisements


कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्राम रेंगाकठेरा में नक्शे का अवलोकन करते हुए खसरा नंबर 625, 651 एवं अन्य किसानों के कृषि भूमि में लगे फसल का अवलोकन किया। उन्होंने पटवारियों से कहा कि खेत-खेत में जाकर गिरदावरी का कार्य करें और जिसने जो फसल लगाया है उसकी जानकारी पंजी में लिखें। उन्होंने पटवारी को नक्शा नवीनीकरण के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, नायब तहसीलदार सुश्री मनीषा देवांगन, श्री हुलेश्वर खुंटे, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री रविन्द्र  मेहरा, पीओ मनरेगा श्री उपेन्द्र वर्मा, डीपीएम बिहान श्री दिनानाथ लिलहरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

लालबाग पुलिस द्वारा ‘‘अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर…

11 hours ago

राजनांदगांव : साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए गए वापस…

साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए…

13 hours ago

राजनांदगांव : वार्डवासियों की समस्या का समाधान बताने आज ठा.प्यारेलाल स्कूल में 6 वार्ड के लिए समाधान शिविर का हुआ आयोजन…

सुुशासन तिहार - 2025 महापौर सहित निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं आयुक्त ने हितग्राहियों को…

13 hours ago

राजनांदगांव : बुद्ध जयंती की विधायक डाॅ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने दी बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे…

13 hours ago

राजनांदगांव : महापौर ने दी बुद्ध जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा…

13 hours ago

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं विभागीय विषय के संबंध मेंं बैठक संपन्न…

राजनांदगांव 10 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी…

15 hours ago