छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने घुमंतू मवेशियों को कांजी हाउस में विस्थापित करने के दिए निर्देश…


कलेक्टर ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य विभाग के अधिकारियों की ली बैठक
राजनांदगांव 05 सितम्बर 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

Advertisements

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि भरोसे का सम्मेलन ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर को आयोजित होगा। उन्होंने सभी विभागों को भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीफ फसल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। यदि कोई समस्या आती है, उसे शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के घुमंतू मवेशियों को कांजी हाउस में विस्थापित करने के लिए शेड लगाया जा रहा है। जिसमें 300 से अधिक घुमंतू मवेशियों को रखा जा सकता है।

उन्होंने मवेशियों को कांजी हाउस में विस्थापित करने एवं रेडियम बेल्ट, टैगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के कांजी हाउस में शेड लगाने के कार्य को शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हांकित गौठान एवं सभी स्वावलंबी गौठानों में ट्रेविस लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में ऑपरेशन कक्ष बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में लगाए गए नेपियर घास के संबंध में जानकारी ली।


कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए महिला समूह द्वारा समीप के गौठानों में पोषण वाटिका के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका की सब्जियों का उपयोग आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों के मध्यान्ह भोजन में किया जाएगा। उन्होंने पोषण वाटिका में सब्जी उत्पादन करने के लिए नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराने उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने बताया कि 11 सितम्बर से 16 सितम्बर तक जिले के सभी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा। जिसमें लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी और लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा, सहायक संचालक कृषि श्री टीकम ठाकुर, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. अनूप चटर्जी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 26 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक…

1 hour ago

राजनांदगांव : चयन परीक्षा 30 मार्च को…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा…

1 hour ago

राजनांदगांव : डॉ.घमेन्द्र साहू को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव…

1 hour ago

राजनांदगांव : 40 हजार लीटर शराब का किया गया नष्टीकरण…

कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के उपस्थिति में 39918.417…

1 hour ago

राजनांदगांव : लोकार्पण एवं होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव/ छुरिया:- जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम रामतराई में शासकीय पूर्व…

1 hour ago