राजनांदगांव : कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम का किया निरीक्षण…

  • स्वयं टेबल टेनिस खेल कर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया
  • उपनिरीक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण शिविर कक्ष का किया निरीक्षण

राजनांदगांव – कलेक्टर एवं दिग्विजय स्टेडियम समिति के अध्यक्ष श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज दिग्विजय स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम में आज से प्रारंभ टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं टेबल टेनिस खेल कर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisements


कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में प्रारम्भ होने वाली उपनिरीक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण शिविर कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। शिविर का संचालन कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए करें। उन्होंने स्टेडियम प्रबंधक श्री रणविजय प्रताप सिंह को स्टेडियम परिसर में खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षार्थियों के पेयजल के लिए वॉटर कूलर लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण को 1 अक्टूबर 2021 से प्रारम्भ करें। उन्होंने संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री गिरीश रामटेके को अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन की अतिरिक्त व्यवस्था दिग्विजय स्टेडियम में करने के निर्देश दिए। इस दौरान टेबल टेनिस कोच श्री सुधीर शेण्डे एवं श्रीमती ममता मिश्रा, क्रिकेट कोच श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव आर्शीवाद एवं रिद्धी सिद्धी कालोनी वासियों से हुये रूबरू…

पानी की समस्या का समाधान करने अधिकारियों को दिये निर्देश राजनांदगांव 23 मार्च। महापौर श्री…

7 hours ago

राजनांदगांव : भाजपा प्रदेश कार्यालय मे आयोजित विजय सम्मेलन में शामिल हुए जिले के जनप्रतिनिधि…

राजनांदगांव।भाजपा प्रदेश कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विजयी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर…

1 day ago

राजनांदगांव : अनुशासन जीवन को सिस्टम देता है, जिससे हमारे जीवन में स्थिरता और प्रगति आती है…

राजनांदगांव। यह एक प्रेरक और जीवन के मूल्यों पर आधारित संदेश है जिसे सनातनी समाजसेवक,…

1 day ago

राजनांदगांव : अलग-अलग जगह रास्ते में मोबाईल चोरी करने वाले 06 आरोपीयों एवं खरीदी करने वाला दुकानदार का पर्दाफाश…

थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही अलग-अलग जगह रास्ते में मोबाईल चोरी करने वाले 06 आरोपीयों…

1 day ago

राजनांदगांव: ग्राम पंचायत बोरी में जल संरक्षण एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत बोरी में जल संरक्षण एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम का…

1 day ago

राजनांदगांव : सीआरसी ठाकुरटोला में 25 एवं 26 मार्च को क्षेत्रीय अभिभावक बैठक का आयोजन…

राजनांदगांव 22 मार्च 2025। सीआरसी ठाकुरटोला के सभागार भवन में 25 एवं 26 मार्च 2025…

1 day ago