राजनांदगांव : कलेक्टर ने नक्सल पीडि़त परिवारों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा कर तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश….

  • सभी समस्याओं का किया जाएगा समाधान : कलेक्टर

राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नक्सल पीडि़त पुनर्वास समिति की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने नक्सल पीडि़त परिवारों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने नक्सल पीडि़त परिवार द्वारा नक्सल पीडि़त पुर्नवास योजना के तहत प्रस्तुत आवेदनों की समीक्षा कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत नौकरी, आवास, स्वरोजगार के लिए ऋण, छात्रवृत्ति, यात्रा में छूट जैसे प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा।

Advertisements

उन्होंने स्थानांतरण और अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने इन परिवारों से चर्चा के दौरान कहा कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शासन के नियमानुसार जो भी सुविधाएं योजनाओं के तहत दिया जाता है, वह उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत वीरेन्द्र साहू को दुकान और ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं रमशीला साहू को योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशि का लाभ दिलाने कहा।


कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण तत्काल किया जाना चाहिए। जिन हितग्राहियों को आवास उपलब्ध नहीं है, उन्हें आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी दर में ऋण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं।

उन्होंने ऋण लेने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के सभी नियम के अनुसार कार्य करते हुए सभी प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाएगा। ऐसे युवा जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं है और कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान है, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

16 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

18 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

19 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

19 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

19 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

19 hours ago

This website uses cookies.