राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज 3 जनवरी 2025 को प्रशासक नगर पालिक निगम राजनांदगांव का कार्यभार ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत नगर पालिक निगमों में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने पर राज्य शासन द्वारा कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को नगर पालिक निगम राजनांदगांव का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नगर पालिक निगम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर हमारा है और इसके लिए हमें बेहतरीन कार्य करना है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए स्वच्छता, सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम राजनांदगांव के अधिकारियों को आने वाली गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।
उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने कहा। इस अवसर पर उपायुक्त नगर पालिक निगम श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री संजय वर्मा, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम सहित नगर निगम राजनांदगांव के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव। राष्ट्रीय राजधानी,नई दिल्ली देशहित के प्रति समर्पित भावना एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए…
पार्षदो व निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों से मिल टीम भावना से काम करने कहा…
टंकी पूरा भरने पश्चात ही वाल्व खोलने के दिये निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही राजनांदगांव…
साफ सफाई रखने, कचरा व अपशिष्ट अलग डिब्बा मे रखने दिये निर्देश, खुला रखने पर…
साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 मार्च से 2 अपै्रल 2025 तक प्रातः 11ः30 से…
रायपुर। सहायक संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम रायपुर के अधिकारी श्री अमित शुक्ला, और राजनांदगाव के…
This website uses cookies.