– बाढ़ प्रभावितों के रूकने की व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त एवं भोजन की व्यवस्था के लिए एसडीएम को दिए निर्देश
– बाढ़ प्रभावितों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए
राजनांदगांव 15 अगस्त 2022। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज मोहारा, सिंगदई, हरदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया। कलेक्टर सिंह लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ा है एवं बाढ़ की स्थिति बनी है।
कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के रूकने की व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त एवं भोजन की व्यवस्था के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर में रूके बाढ़ प्रभावित लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से बात कर स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने जनसामान्य की सुरक्षा के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता उपस्थित थे।
राजनांदगांव 29 मार्च। नागरिकों के मनोरंजन के लिये नगर निगम द्वारा रानी सागर के पास…
आज महापौर श्री यादव पठानपारा, सारथी पारा व शिकारी पारा पहॅुचजनता से रूबरू हो पानी…
गंज मण्डी में व्यपारियों से खाद्य अपशिष्ट को कांजी हाउस में भेजने की चर्चा राजनांदगांव…
राजनंादगांव 29 मार्च। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के समाजिक…
राजनांदगांव 29 मार्च। शहर के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा सांसद श्री…
राजनंादगांव 29 मार्च। परम् पूज्य सिंधी समाज के इष्टदेव साई झूलेलाल जी जयंती के पावन…
This website uses cookies.