राज्योत्सव से अब तक किसानों ने 72 करोड़ 78 लाख रूपए की राशि अंतरित की
अधिकांश किसानों ने राशि के आहरण के लिए एटीएम कार्ड का उपयोग किया
राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को तीसरी किश्त में मिली राशि के आहरण में दिक्कत न हो इसके लिए सभी एसडीएम को बैंक में व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लगातार बैंक का दौरा कर व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 1 नवंबर को राशि अंतरण के बाद काफी बड़ी संख्या में किसानों को राशि मिली है। देर रात तक इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
इस दीपावली पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त की राशि जिले के 1 लाख 86 हजार 475 किसानों के खाते में 123 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि अंतरित की थी। राज्योत्सव से अब तक किसानों ने 72 करोड़ 78 लाख रूपए की राशि अंतरित की है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव द्वारा 26 शाखाओं के माध्यम से वितरण किया गया। जिले के किसानों में दीपावली के समय यह राशि मिलने से हर्ष व्याप्त रहा। आज अधिकांश किसानों ने राशि के आहरण के लिए एटीएम कार्ड का उपयोग किया।
होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान…
राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी गंज चौक राजनांदगांव में स्थापित बालाजी…
राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर के दोस्तों का एक ग्रुप आज लगभग दोपहर 2 बजे शिवनाथ…
राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…
राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…
राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…
This website uses cookies.