छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने रेडक्रास औषधि केंद्र का किया निरीक्षण…

रेडक्रास औषधि केंद्र प्रारंभ

Advertisements

  • जीवन रक्षक दवाइयां 55 प्रतिशत कम दर पर उपलब्ध

राजनांदगांव 17 जुलाई 2023। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव श्री डोमन सिंह के निर्देशन में रेडक्रास औषधि केन्द्र पुन: प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने आज बसंतपुर स्थित जिला चिकित्सालय में रेडक्रास औषधि केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को यहां वाजिब कीमतों पर दवाईयां उपलब्ध होगी।

शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जीवन रक्षक दवाईयां 55 प्रतिशत कम दर पर तथा इथिकल में उपलब्ध बच्चों की दवाई को 10 से 15 प्रतिशत कम दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान कलेक्टर ने डायलिसिस यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मरीजों के स्वास्थ्य एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

डॉक्टर ने बताया कि डायलिसिस यूनिट नियमित रूप से संचालित हो रहा है। इस अवसर पर जिला अस्पताल के डॉ. यूएस चंद्रवंशी, रेडक्रास के सह सचिव श्री सुशील जैन, श्री यश शर्मा, रेडक्रास जिला संगठक सह प्रबंधक श्री प्रदीप शर्मा, फार्मासिस्ट हेमप्रभा सिन्हा व श्री खुमेश साहू उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नव निर्वाचित पार्षदों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न…

कार्यशाला में वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पार्षदों को दी गयी जानकारी राजनांदगांव 26…

2 hours ago

राजनांदगांव : वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में समुचित सफाई के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 26 मार्च। सफाई निरीक्षण की कडी में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज लखोली…

2 hours ago

राजनांदगांव : लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु…

2 hours ago

राजनांदगांव : 31 मार्च तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण…

2 hours ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने…

2 hours ago

राजनांदगांव : विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न…

- ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूकराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर…

2 hours ago