राजनांदगांव 31 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित रेवाडीह गौठान तथा रेडक्रास औषधि केन्द्र भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने रेवाडीह गौठान में पशुओं के लिए की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत घुमंतू मवेशियों को गौठान एवं कांजी हाऊस में रखना सुनिश्चित करें।
उन्होंने दो गौठान में शेड निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की। शेड निर्माण होने से लगभग 300 से अधिक घुमंतू पशुओं को रखा जा सकेगा। उन्होंने सभी गौठानों में शेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में घुमंतू पशुओं के पुनर्वास की कार्रवाई लगातार जारी रखें।
पशुओं की टैंगिंग करने के साथ ही रेडियम बेल्ट एवं रेडियम पेन्ट लगवाएं एवं पशुमालिकों पर अर्थदंड की कार्रवाई जारी रखें। कलेक्टर श्री सिंह जिले में कांजी हाऊस के निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने घुमंतू पशुओं के पुनर्वास हेतु पशुधन विभाग को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए कहा है।
इस कार्य के लिए अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
⁕ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।⁕ अपहरण कर किया दुष्कर्म । राजनांदगांव । दिनांक 25.04.25…
*सांसद संतोष पांडे ने आदिवासी कन्या आश्रम भवन निर्माण का फीता काटकर किया लोकार्पण **…
राजनांदगांव।भारतीय जानता पार्टी राजनंदगांव जिलाअध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत जी के निर्देशानुसार भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष…
डोंगरगढ़। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की…
डोंगरगढ़। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की…
राजनांदगांव 07 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में…
This website uses cookies.