छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा…

राजनांदगांव 27 सितम्बर 2024।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में 28 सितम्बर को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। 

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल, मुख्य मंच, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, जनसामान्य की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बेरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया गया। कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए पार्किंग, जनप्रतिनिधियों और जनसामान्य की बैठक व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।  ग्राम बरगा के मिनी स्टेडियम में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

 इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं श्री मुकेश ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

20 mins ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

2 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

3 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

3 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

3 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

3 hours ago

This website uses cookies.